राजकुमार लोढ़ा बने अध्यक्ष, अशोक लोढ़ा कोषाध्यक्ष पद पर नियुक्त
महाराष्ट्र जैन वार्ता
पुणे : श्री बड़माता मंदिर संस्थान ट्रस्ट, मुंडवा के नव-निर्वाचित अध्यक्ष राजकुमार लोढ़ा (जैन) ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों के नाम घोषित किए।
ट्रस्ट के महामंत्री के रूप में प्रकाश लोढ़ा (नाडसर), कोषाध्यक्ष के रूप में अशोक सुवालाल लोढ़ा (पुणे) तथा मंत्री (प्रचार-प्रसार) के रूप में निर्मल लोढ़ा (सारंगपुर) की नियुक्ति की गई है। अध्यक्ष ने बताया कि शेष नियुक्तियाँ शीघ्र ही घोषित की जाएंगी।
अध्यक्ष राजकुमार लोढ़ा ने इस अवसर पर कहा कि मुंडवा स्थित श्री बड़माता मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। यह मंदिर ओसवाल जैन लोढ़ा गौत्र का अत्यंत प्राचीन एवं ऐतिहासिक तीर्थस्थान है।
परिसर में भव्य धर्मशालाएँ और भोजनशाला निर्मित हैं, जहाँ देशभर से श्रद्धालु बारहों महीने दर्शन के लिए आते हैं। विशेष रूप से नवरात्रि में यहाँ भव्य मेला आयोजित होता है। गौरतलब है कि पांच वर्षों के लिए हुए ट्रस्ट चुनाव में पुणे के प्रसिद्ध उद्योगपति राजकुमार लोढ़ा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया था।
ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद मेघराज लोढ़ा, गोरधनमल लोढ़ा, धनपतसिंह लोढ़ा, सुरिंदरपाल लोढ़ा, पारसमल लोढ़ा, सुमेरराज लोढ़ा, ललित लोढ़ा, श्रीपाल लोढ़ा, रणजीत लोढ़ा सहित समाज के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने राजकुमार लोढ़ा एवं अशोक लोढ़ा को बधाई देते हुए उनके सफल व यशस्वी कार्यकाल की शुभकामनाएँ व्यक्त की हैं।
