महाराष्ट्र जैन वार्ता
पुणे : प. पू. उपाध्याय प्रवीणऋषिजी म.सा. की मातोश्री श्रीमती चंपाबाई देसरडा, बंधु श्री राजेंद्रजी देसरडा तथा भतीजे श्री सचिन देसरडा का सम्मान गुरु आनंद फाउंडेशन तथा सकल संघ की ओर से किया गया। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारी एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रवीणऋषिजी म.सा. के प्रति समर्पित भावना और उनके परिवार के योगदान को ध्यान में रखते हुए यह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का माहौल श्रद्धा, सम्मान और भावनाओं से ओतप्रोत रहा।















