आवृत्ती पुणे
← Back to Homepage

परिवर्तन चातुर्मास में सहयोग देने वाले प्रतिनिधियों का कृतज्ञता समारोह में हुआ सम्मान

maharashtra jain warta • Maharashtra Jain Warta, MJW - Social News, MJW Daily News(Post Slider), News, News Slider, Social • November 4, 2025
Spread the love

पुणे : पुणे के वर्धमान सांस्कृतिक भवन में आयोजित कृतज्ञता समारोह में परिवर्तन चातुर्मास 2025 के दौरान चार माह तक निस्वार्थ सहयोग देने वाले प्रतिनिधियों और श्रावक-श्राविकाओं का सत्कार समारोह 2 अक्टूबर 2025 को भव्य रूप से संपन्न हुआ।

इस अवसर पर उपाध्याय प. पू. प्रवीनऋषिजी म.सा., दक्षिण ज्योति प. पू. आदर्शज्योतिजी म.सा. तथा जिनशासन गौरव प. पू. सुनंदाजी म.सा. के सानिध्य में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। चातुर्मास के दौरान धर्म, अनुशासन, सेवा और आयोजन में जिन लोगों ने अपना विशेष योगदान दिया, उन सभी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए समिति की ओर से सम्मानपत्र और शुभाशिष प्रदान किए गए।

यह आयोजन श्री आदिनाथ स्थानकवासी जैन भवन ट्रस्ट एवं उपाध्याय श्री प्रवीनऋषिजी चातुर्मास समिति 2025 के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं ने गौतमप्रसादी का लाभ लिया और गुरुदेव के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित की।