नेटवर्किंग के साथ कैंसर जागरूकता पर विशेष चर्चा
महाराष्ट्र जैन वार्ता
पुणे : जीतो पुणे चैप्टर के चेयरमैन इंद्रकुमार छाजेड़ एवं चीफ सेक्रेटरी दिनेश ओसवाल के मार्गदर्शन में JBN चैम्पियंस ग्रुप की मीटिंग बुधवार, 4 फरवरी 2026 को होटल ग्रैंड शेरेटन, पुणे में संपन्न हुई।
इस मीटिंग में सदस्यों के बीच कुल 25 रेफरल्स का आदान-प्रदान हुआ और इसके माध्यम से 80 लाख 61 हजार रुपये का व्यवसाय हुआ। सदस्यों ने इसे आपसी विश्वास और सहयोग का परिणाम बताया। मीटिंग में बिज़नेस प्रेजेंटेशन सायली संचेती खिवंसरा द्वारा दी गई।
इस मीटिंग का विशेष भाग Cancer Awareness Session रहा। इस अवसर पर डॉ. सम्राट शाह (Preventive Cardiologist) और डॉ. उर्मी शेठ (Haematologist) ने कैंसर से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सरल भाषा में समझाईं।
डॉ. सम्राट शाह ने बताया कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में गलत खानपान, तनाव और व्यायाम की कमी कैंसर जैसी बीमारियों को बढ़ा रही है। उन्होंने समय-समय पर हेल्थ चेकअप कराने और जीवनशैली सुधारने पर जोर दिया। डॉ. उर्मी शेठ ने कहा कि कैंसर की पहचान अगर शुरुआती अवस्था में हो जाए तो इलाज संभव है।
उन्होंने महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए नियमित जांच, सही जानकारी और डर को दूर करने की आवश्यकता बताई। मीटिंग में मौजूद सदस्यों ने डॉक्टरों से सवाल पूछे और कैंसर से जुड़ी भ्रांतियों को दूर किया। सभी ने इस सत्र को बहुत उपयोगी और जानकारीपूर्ण बताया।
पूरी मीटिंग में सकारात्मक माहौल रहा। सदस्यों ने न केवल अपने व्यवसाय पर चर्चा की, बल्कि एक-दूसरे को आगे बढ़ाने और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने की बात भी कही। इस महत्वपूर्ण मीटिंग में कन्वेनर राहुल संचेती, को कन्वेनर राहुल मुथा, रितेश दर्डा, कौशल चव्हाण, प्रज्ञा खिवंसरा सहित बड़ी संख्या में JBN सदस्य उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने चैम्पियंस ग्रुप को एक सशक्त और परिणामदायी मंच बनाने का संकल्प व्यक्त किया।
आज की मीटिंग में व्यापार के साथ स्वास्थ्य जैसे जरूरी विषय पर चर्चा हुई। कैंसर पर डॉ. सम्राट शाह और डॉ. उर्मी शेठ द्वारा दी गई जानकारी सभी सदस्यों के लिए बहुत उपयोगी रही। ऐसी मीटिंग्स से न केवल व्यवसाय आगे बढ़ता है, बल्कि समाज में सही जागरूकता भी फैलती है। – इंद्रकुमार छाजेड़, चेयरमैन, जीतो पुणे चॅप्टर
यह मीटिंग केवल नेटवर्किंग तक सीमित नहीं रही, बल्कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी पर सही जानकारी देने का माध्यम बनी। डॉक्टरों ने समय पर जांच और सही जीवनशैली के महत्व को सरल भाषा में समझाया, जिससे सभी सदस्यों को नया दृष्टिकोण मिला। – दिनेश ओसवाल, चीफ सेक्रेटरी, जीतो पुणे चॅप्टर
25 रेफरल्स और 80.61 लाख रुपये का व्यवसाय यह दर्शाता है कि चैम्पियंस ग्रुप संगठित रूप से आगे बढ़ रहा है। साथ ही कैंसर जागरूकता पर हुई चर्चा ने यह सिद्ध किया कि यह ग्रुप व्यापार के साथ सामाजिक जिम्मेदारी भी निभा रहा है। – लक्ष्मीकांत खाबिया, वाइस चेयरमैन, जीतो पुणे चॅप्टर
मीटिंग में नेटवर्किंग के साथ स्वास्थ्य जैसे विषय को शामिल करना एक सराहनीय पहल है। डॉ. सम्राट शाह और डॉ. उर्मी शेठ की जानकारी से सदस्यों को कैंसर के प्रति सतर्क रहने और समय पर जांच कराने की प्रेरणा मिली। – संजय जैन, डायरेक्टर इंचार्ज, JBN पुणे
आज की मीटिंग में सभी सदस्यों की भागीदारी अच्छी रही और चर्चा सकारात्मक दिशा में हुई। व्यापार के साथ कैंसर जागरूकता पर संवाद होने से ग्रुप की सोच और उद्देश्य दोनों और मजबूत हुए हैं और आने वाले समय में इससे सदस्यों को अधिक लाभ मिलेगा। – राहुल संचेती, कन्वेनर, जीतो पुणे JBN
















