आवृत्ती , पुणे
← Back to Homepage

JBN चैम्पियंस ग्रुप की मीटिंग में 1 करोड़ 46 लाख रुपये का व्यवसाय

maharashtra jain warta • Maharashtra Jain Warta, MJW - Social News, MJW Daily News(Post Slider), News, Other, People, Social • February 19, 2026
Spread the love

पुणे : जीतो पुणे चैप्टर के चेयरमैन इंद्रकुमार छाजेड़ एवं चीफ सेक्रेटरी दिनेश ओसवाल के मार्गदर्शन में JBN चैम्पियंस ग्रुप की मीटिंग मंगलवार, 18 फ़रवरी को उत्सव बैंक्वेट हॉल में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

इस मीटिंग में सदस्यों के बीच कुल 150 रेफरल्स का आदान-प्रदान हुआ तथा इसके माध्यम से 1 करोड़ 46 लाख रुपये का व्यवसाय दर्ज किया गया। इसके साथ ही सदस्यों के बीच 16 वन-टू-वन (1-2-1) मीटिंग्स भी संपन्न हुईं। सदस्यों ने इस उपलब्धि को आपसी विश्वास, मजबूत नेटवर्किंग और सकारात्मक सहयोग का परिणाम बताया।

इस मीटिंग में बिज़नेस प्रेजेंटेशन निलय मेहता द्वारा और एजुकेशन स्लॉट प्राची जैन इन्होंने प्रस्तुत किया। सदस्यों से “Gives & Asks” को गंभीरता से अपनाने तथा आगामी बैठकों में और अधिक प्रभावी नेटवर्किंग करने का आह्वान किया गया।

पूरी मीटिंग में सकारात्मक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला। सदस्यों ने न केवल अपने व्यवसाय पर चर्चा की, बल्कि एक-दूसरे को आगे बढ़ाने और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प भी लिया।

इस महत्वपूर्ण मीटिंग में डायरेक्टर इंचार्ज संजय जैन, कन्वेनर राहुल संचेती, को-कन्वेनर राहुल मुथा, रितेश दर्डा, कौशल चव्हाण, प्रज्ञा खिवंसरा सहित बड़ी संख्या में JBN सदस्य उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने चैम्पियंस ग्रुप को एक सशक्त और परिणामदायी मंच बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। मीटिंग के अंत में सभी सदस्यों ने एकजुट होकर JBN चैम्पियंस ग्रुप को और अधिक मजबूत बनाने तथा व्यवसायिक नेटवर्क को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया।