महाराष्ट्र जैन वार्ता
पुणे : साधर्मिक सेवा संघ, जो पिछले 27 वर्षों से विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक उपक्रमों के माध्यम से समाज सेवा में सक्रिय है, ने वर्ष 2025-27 के लिए अपनी नई कार्यकारिणी का गठन किया है। सर्वसम्मति से श्री महेंद्र शाह को अध्यक्ष तथा श्री अशोक जैन को सचिव पद पर नियुक्त किया गया।
संघ ने अपनी स्थापना वर्ष 1998 से अब तक हजारों तीर्थ यात्रियों को अत्यंत अल्प शुल्क में भारत के 12 से अधिक तीर्थों के साथ-साथ नेपाल, सिंगापुर, दुबई एवं भूटान जैसे अंतरराष्ट्रीय स्थलों की यात्राएं करवाई हैं।
इसके अलावा 7000 से अधिक बच्चों को Tally एवं MS-CIT जैसे कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम भी अत्यंत रियायती दरों पर उपलब्ध कराए गए हैं। संघ द्वारा नियमित रूप से रक्तदान शिबिर, जीवदया, जीवन परिवर्तन शिविर जैसे सामाजिक उपक्रम आयोजित किए जाते हैं।
वहीं महावीर जन्मकल्याणक के अवसर पर हर वर्ष दो महीनों तक राहगीरों के लिए ठंडा पानी, शरबत एवं छाछ का वितरण भी किया जाता है। नई कार्यकारिणी में पूर्वाध्यक्ष के रूप में राजेंद्र सोलंकी, कार्याध्यक्ष मूलचंद ओसवाल, उपाध्यक्ष अशोक ओसवाल एवं संदीप शाह, सहसचिव दिलीप पारेख, कोषाध्यक्ष प्रकाश रायसोनी तथा संयुक्त कोषाध्यक्ष रमेश मेहता को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
साथ ही साधर्मिक महिला मंडल की कार्यकारिणी में पुष्पा शाह को अध्यक्ष, मंजुला जैन को सचिव, तथा किन्नरी शाह एवं ऊषा ओसवाल को उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। यह जानकारी भूतपूर्व अध्यक्ष श्री अशोक हिंगड़ एवं ललित गुंदेशा द्वारा दी गई।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री महेंद्र शाह एवं उनकी पूरी टीम को सभी सदस्यों ने शुभकामनाएं दीं तथा उनके सफल कार्यकाल की कामना की।



















