आवृत्ती , पुणे
← Back to Homepage

पुणे की धरती पर दो दिनों तक गूंजा जैन उद्यमिता का महाशंखनाद

maharashtra jain warta • Maharashtra Jain Warta • May 19, 2026
Spread the love

पुणे : जैन समाज के युवा उद्यमियों, उद्योगपतियों और बिजनेस लीडर्स का बहुप्रतीक्षित दो दिवसीय “पगारिया JBN 360 पुणे एडिशन” कार्यक्रम पुणे में अत्यंत भव्यता और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। जितो पुणे चॅप्टरके अध्यक्ष इंद्रकुमार छाजेड़, चीफ सेक्रेटरी दिनेश ओसवाल, सेक्रेटरी इंचार्ज लक्ष्मीकांत खाबिया इनके नेतृत्व में खजिनदार दिलीप जैन, सह-सेक्रेटरी ॲड. विशाल शिंगवी एवं सह-खजिनदार रुपेश कोठारी के मार्गदर्शन में आयोजित इस मेगा बिजनेस नेटवर्किंग कार्यक्रम ने दो दिनों तक पुणे की धरती पर जैन उद्यमिता की नई पहचान स्थापित की।

कार्यक्रम की शुरुआत “धंधे की बात” सेशन से हुई, जिसमें मोटिवेशनल स्पीकर मनीष गुप्ता ने बिजनेस माइंडसेट, मार्केटिंग और आधुनिक व्यापारिक सोच पर मार्गदर्शन दिया।

इसके बाद “पगारिया JBN 360” का भव्य उद्घाटन हुआ। उद्घाटन पश्चात बिजनेस नेटवर्किंग राउंड्स, इंटरैक्टिव मीटिंग्स, इंडस्ट्री कनेक्ट सेशन एवं ओपन नेटवर्किंग के माध्यम से युवा उद्यमियों को नए व्यापारिक संबंध स्थापित करने का अवसर मिला।

डिजिटल बिजनेस, ब्रांड बिल्डिंग, इंडस्ट्री एक्सपेंशन और बिजनेस स्केल-अप जैसे विषयों पर भी विशेष प्रेजेंटेशन हुए। दूसरे दिन बिजनेस एवं निवेश विशेषज्ञ अनिल सिंघवी के विशेष सेशन ने प्रतिभागियों को बदलते आर्थिक दौर, निवेश मानसिकता और भविष्य की व्यापारिक संभावनाओं पर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया।

दोनों दिनों में आयोजित नेटवर्किंग सेशन्स ने युवा व्यवसायियों को नए क्लाइंट्स, पार्टनरशिप और व्यापार विस्तार के अवसर प्रदान किए।

कई स्टार्टअप्स एवं उद्योग समूहों ने अपने प्रोडक्ट्स और सेवाओं का प्रदर्शन भी किया। कार्यक्रम में JITO राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय भंडारी, Apex Director राजेश सांकल़ा, JITO Apex Director राजेश बाकलीवाल, Past JATF चेअरमन विनोद दुगर, सुजीत भटेवरा, प्रियंका परमार, सुनीता बेरडिया, पगारिया JBN डायरेक्टर इंचार्ज महावीर लूनावत, JITO Enlightenment के चेयरमैन आनंद चोरड़िया, JITO ROM चेयरमैन राजेंद्र जैन, JITO पुणे वाइस चेयरमैन अजय मेहता, कैलाश गोलेच्छा – Chairman Pagariya JBN Apex, अजय जैन – Chief Secretary Pagariya JBN Apex, चेतन जैन – Secretary Pagariya JBN Apex, मनोज कोचर – Secretary Pagariya JBN Apex, को-ट्रेजरर रमेश कोठारी, मनोज छाजेड़, JITO पुणे चैप्टर अध्यक्ष इंद्रकुमार छाजेड़, चीफ सेक्रेटरी दिनेश ओसवाल, सेक्रेटरी इंचार्ज लक्ष्मीकांत खाबिया, खजिनदार दिलीप जैन, जॉइंट सेक्रेटरी ॲड. विशाल शिंगवी, सह-खजिनदार रुपेश कोठारी, JITO Ladies Wing चेयरपर्सन एकता भंसाली एवं चेअरमन जितो युथ विंग आकाश ओसवाल सहित अनेक गणमान्य सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान “Our Business Bhamashahs” के रूप में माणिकचंद ग्रुप के प्रकाश धारीवाल एवं आदित्य धारीवाल, सुहाना ग्रुप के विशाल चोरड़िया, विश्व चोरड़िया एवं शिव चोरड़िया, पगारिया ग्रुप के उज्ज्वल पगारिया, RDB ग्रुप के विनोद दुगर, Navitas Solar के सुनय शाह एवं पीयूष शाह, कृष्णा डायग्नोस्टिक्स के राजेंद्र मुथा एवं पल्लवी जैन, प्लेटिनम ग्रुप वर्ल्ड टॉवर के करण जैन, आनंद कम्युनिकेशन्स के जयेश संचेती तथा रोहन बिल्डर्स के रोहन लुंकड का विशेष सम्मान किया गया।

इसी प्रकार इवेंट टाइटल स्पॉन्सर Navitas Solar के सुनय शाह एवं पीयूष शाह, JBN टाइटल स्पॉन्सर पगारिया ग्रुप के चेयरमैन उज्ज्वल पगारिया, फूड स्पॉन्सर आनंद कम्युनिकेशन्स के जयेश संचेती, एंटरटेनमेंट स्पॉन्सर प्लेटिनम ग्रुप वर्ल्ड टॉवर के करण जैन, वेन्यू स्पॉन्सर कृष्णा डायग्नोस्टिक्स के राजेंद्र मुथा एवं पल्लवी जैन, गिफ्ट स्पॉन्सर ETH ग्रुप के ईशांत मुथा, वेलकम किट स्पॉन्सर श्रमण कैपिटल के संजय राठौड़, डिजिटल स्पॉन्सर रिटेल लॉन्डर्स के कल्पेश कर्णावट, मीडिया स्पॉन्सर महाराष्ट्र जैन वार्ता के अभिजीत डूंगरवाल तथा सोशल एंड मोमेंटो स्पॉन्सर मकवाना एंड तन्मय कंस्ट्रक्शन के उमेश बोरा का भी सम्मान किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में रोहित बोराणा, डायरेक्टर इंचार्ज संजय जैन, कन्वेनर राहुल संचेती, को-कन्वेनर राहुल मुथा, बेला मुथा एवं अमोल कुचेरिया सहित पूरी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।