आवृत्ती , पुणे
← Back to Homepage

JITO National Job Fair 2026 ने पुणे में रचा इतिहास

maharashtra jain warta • Maharashtra Jain Warta • May 24, 2026
Spread the love

पुणे : रोजगार, अवसर और युवा शक्ति का अद्भुत संगम बने JITO National Job Fair 2026 ने पुणे में सफलता का नया इतिहास रच दिया। जितो पुणे चॅप्टर के अध्यक्ष इंद्रकुमार छाजेड़, चीफ सेक्रेटरी दिनेश ओसवाल के नेतृत्व और मार्गदर्शन में आयोजित इस मेगा जॉब फेयर में युवाओं का जबरदस्त उत्साह देखने मिला। सुबह से ही इंटरव्यू के लिए उम्मीदवारों की लंबी कतारें, कंपनियों की व्यस्त टीम्स और पूरे परिसर में सकारात्मक ऊर्जा का माहौल बना रहा।

इस आयोजन के सफल समन्वय एवं व्यवस्थापन में सेक्रेटरी इंचार्ज लक्ष्मीकांत खाबिया, खजिनदार दिलीप जैन, सह-सेक्रेटरी ॲड. विशाल शिंगवी एवं सह-खजिनदार रुपेश कोठारी का विशेष सहयोग रहा।

देशभर की करीब 65 प्रतिष्ठित कंपनियों ने इस आयोजन में सहभाग लिया, जबकि 700 से अधिक उम्मीदवारों ने ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से इंटरव्यू प्रक्रिया में हिस्सा लिया।

सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि लगभग 300 उम्मीदवारों की सफल हायरिंग हुई। नौकरी मिलने के बाद युवाओं के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी और कई परिवारों के लिए यह आयोजन उम्मीद की नई किरण बन गया।

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में JITO Jobs Pune के डायरेक्टर उमेश बोरा, कन्वेनर महेंद्र सुंदेचा, को-कन्वेनर पराग दोशी एवं ROM Job Convener अमित लोढ़ा की विशेष भूमिका रही। पूरी टीम ने अत्यंत प्रोफेशनल और सुव्यवस्थित तरीके से आयोजन की जिम्मेदारियां संभाली, जिसकी सभी ने सराहना की।

कार्यक्रम में जीतो अपेक्स के प्रेसिडेंट विजय भंडारी, अपेक्स डायरेक्टर राजेश साकला, प्रियंका परमार एवं सुजीत भटेवरा की विशेष उपस्थिति रही।

वहीं पुणे चैप्टर से मनोज छाजेड़, अजय मेहता, प्रवीण चोरबेले, आनंद चोरड़िया, अनिल भंसाली, अमित भटेवरा, खुशाली चोरड़िया, JITO यूथ चेयरमैन आकाश ओसवाल, लेडीज विंग चेयरमैन एकता भंसाली, सेक्रेटरी रीटा जैन, ट्रेजरर वंदना राठौड़, पूनम ओसवाल एवं लकीशा मर्लेचा सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की सफलता में डॉ. सोनिका शहा, प्रवीण शहा, प्रकाश बोरा, दिनेश मेहता, सचिन शहा, कुणाल ओस्तवाल, प्रणय जैन, प्रणय भंडारी, सोनिका लोढ़ा एवं शीतल गादिया सहित अनेक सदस्यों का योगदान अत्यंत सराहनीय रहा।

इस आयोजन हेतु स्थान उपलब्ध करवाने के लिए श्री वर्धमान श्वेताम्बर स्थानक एवं यश लॉन का विशेष आभार व्यक्त किया गया।