आवृत्ती , पुणे
← Back to Homepage

“महावीर की रोटी” सेवा उपक्रम बना जरूरतमंदों का सहारा

maharashtra jain warta • Maharashtra Jain Warta • May 29, 2026
Spread the love

पिंपले सौदागर : पिंपले सौदागर स्थित श्री वर्धमान जैन श्रावक संघ की ओर से “महावीर की रोटी” नामक सेवा उपक्रम पिछले साढ़े तीन वर्षों से निरंतर संचालित किया जा रहा है। इस सेवा के माध्यम से प्रत्येक रविवार जरूरतमंद लोगों को शुद्ध सात्विक एवं जैन भोजन प्रेमपूर्वक परोसा जाता है। यह उपक्रम आचार्य सम्राट परम पूज्य श्री आनंदऋषिजी म.सा. की असीम कृपा तथा पूज्य श्री चंद्रप्रभजी म.सा. एवं पूज्य श्री ललितप्रभजी म.सा. की प्रेरणा से निरंतर आगे बढ़ रहा है।

यह सेवा कार्यक्रम प्रत्येक रविवार दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे तक कालेवाडी फाटा सिग्नल के पास तथा रहटनी फाटा स्थित जमतानी सेल्स के समीप आयोजित किया जाता है। “महावीर की रोटी” उपक्रम की शुरुआत श्री वर्धमान जैन श्रावक संघ, पिंपले सौदागर के अध्यक्ष सचिन सोनीगरा द्वारा की गई थी।

इस सेवा कार्य में अनूप नाहर, नितीन सोनीगरा, अशोक गुगले, अर्चना सोनीगरा, इंदिरा गुगले, अशोक बरडिया, तुषार खिवसरा, विशाल पारख, शरद सुराणा, राहुल कंठेड, संजय बलई सहित संघ के अनेक सदस्य एवं सेवाभावी श्रावक नियमित रूप से अपना योगदान दे रहे हैं।

“महावीर की रोटी” प्रकल्प के अंतर्गत प्रत्येक रविवार लगभग 120 से 130 जरूरतमंद लोगों को भरपेट भोजन कराया जाता है। भोजन पूरी तरह शुद्ध, सात्विक एवं जमीकंद रहित जैन पद्धति से तैयार किया जाता है। भोजन में पूड़ी, सब्जी, मसाला चावल एवं मिठाई जैसे पदार्थ शामिल रहते हैं। संघ के सदस्य इस बात का विशेष ध्यान रखते हैं कि भोजन व्यर्थ न जाए तथा सभी लोगों को अनुशासन और प्रेमभाव से भोजन प्राप्त हो सके।

पिछले लगभग 195 रविवारों से यह सेवा निरंतर जारी है। आयोजकों ने बताया कि समाज के सदस्यों एवं दानदाताओं के सहयोग से यह पुण्य कार्य लगातार आगे बढ़ रहा है। प्रत्येक रविवार की तिथि (स्पॉन्सरशिप) किसी एक व्यक्ति अथवा समूह द्वारा ली जाती है।

जैन समाज के अलावा अन्य समुदायों के लोग भी इस सेवा उपक्रम में सहयोग प्रदान कर रहे हैं। संघ की ओर से नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ एवं अन्य विशेष अवसरों को इस सेवा कार्य से जोड़कर समाजसेवा में सहभागी बनें।

यह आयोजन श्री वर्धमान जैन श्रावक संघ, पिंपले सौदागर के अध्यक्ष एवं सभी कार्यकारिणी सदस्यों के सहयोग से सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है।

आगामी “महावीर की रोटी” उपक्रम हेतु तिथियां लेने के इच्छुक श्रद्धालु निम्न पदाधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं –
अनूप नाहर: 98225 55225
अशोक बरडिया: 84118 85865
इंदिरा गुगले: 75882 36815
तुषार खिवसरा: 9404518795