आवृत्ती , पुणे
← Back to Homepage

ज्येष्ठ पूर्णिमा उत्सव पर आनंद दरबार में 51 जोड़ों द्वारा भक्ताम्बर पाठ का आयोजन

maharashtra jain warta • Maharashtra Jain Warta • May 30, 2026
Spread the love

पुणे : अधिक मास के पावन अवसर पर ज्येष्ठ पूर्णिमा उत्सव के उपलक्ष्य में दत्तनगर रोड स्थित आनंद दरबार में रविवार, 31 मई को भक्ताम्बर पाठ का विशेष आयोजन किया गया है। इस अवसर पर 51 जोड़ों द्वारा सामूहिक भक्ताम्बर पाठ किया जाएगा। यह जानकारी आनंद दरबार के अध्यक्ष बाळासाहेब धोका ने दी।

यह धार्मिक कार्यक्रम प्रखर वक्ता प. पु. हिमानीजी म. सा., प. पु. हिमांशीजी म. सा. तथा प. पु. रविकाश्री म. सा. के सान्निध्य एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शन में संपन्न होगा।

ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं के लिए गौतम प्रसादी (धोंडे भोजन) की व्यवस्था की गई है।

इसके उत्सव कौषभ धोका एवं स्मिता विलास कोटेचा हैं। वहीं प्रभावना के राजकुंवर देवेंद्रकुमार धोका (पाली, राजस्थान), मनोज मुकेश छाजेड़ तथा विआन सूरज पारख हैं।

आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में सहभागी होने के इच्छुक श्रद्धालु दिलीप संचेती, प्रमोद रांका (मो. 98903 53012), विलास कोटेचा तथा सुभाष लुणावत (मो. 83902 31355) से संपर्क कर सकते हैं।

अंत में अध्यक्ष बाळासाहेब धोका ने समाज के सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने का आग्रह किया है।