JITO धुले चैप्टर का पदस्थापना एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
400 से अधिक सदस्यों की उपस्थिति में नई कार्यकारिणी ने संभाली जिम्मेदारी : JBN रेफरल ग्रुप का भी शुभारंभ
महाराष्ट्र जैन वार्ता
धुले : जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (JITO) धुले चैप्टर, लेडीज़ विंग एवं यूथ विंग की नई कार्यकारिणी के शुभारंभ, पदस्थापना एवं शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन 31 मई 2026 को किया गया। समारोह में 400 से अधिक गणमान्य सदस्य एवं अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में JITO Apex नेतृत्व की विशेष उपस्थिति रही। इस अवसर पर राजेश सांकला (Apex DIC Membership & Director), सुजीत भटेवरा (Apex Director), राजत हार्डी (Youth Chairman), निकुंज ओसवाल (Chief Secretary), देविन कोठारी (Treasurer) तथा प्रखर जैन (Secretary) उपस्थित रहे।
ROM Zone की टीम ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इनमें राजेंद्र जैन (Apex Director एवं Zone Chairman), तृप्ती कर्नावट (Zone Chief Secretary), अजय बेदमुथा एवं पारस ओसवाल (Vice Chairman), दीपक मोदी (Secretary), हेमंत कोठारी (Treasurer), तथा Youth Wing के सौरव पारख एवं मिहिर बंब शामिल रहे।
इस अवसर पर धुले चैप्टर की सशक्त सदस्य संख्या की घोषणा भी की गई। वर्तमान में चैप्टर में 1 चीफ पैट्रन, 62 पैट्रन सदस्य, 146 लेडीज़ विंग सदस्य तथा 60 से अधिक यूथ सदस्य सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।
समारोह के दौरान नव-नियुक्त पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। धुले चैप्टर के चेयरमैन के रूप में जितेंद्र शाह तथा चीफ सेक्रेटरी के रूप में आशीष कुचेरिया ने पदभार संभाला।
लेडीज़ विंग में कल्पना सिसोदिया एवं स्वाति संघवी, जबकि यूथ विंग में निशांत छाजेड एवं हर्ष मुथा ने नेतृत्व की जिम्मेदारी ग्रहण की।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण शिरपुर एवं शिंदखेड़ा में JITO यूथ विंग की नई पहलों का शुभारंभ रहा। इन पहलों से क्षेत्र में युवा नेतृत्व, सामाजिक सहभागिता एवं संगठन विस्तार को नई गति मिलने की उम्मीद है।
इसके साथ ही 80 सदस्यों के साथ JBN रेफरल ग्रुप – धुले का भी शुभारंभ किया गया। समारोह में वक्ताओं ने समाज विकास, उद्यमिता, युवा सशक्तिकरण एवं महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने के लिए JITO की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।
यह आयोजन धुले चैप्टर के उज्ज्वल भविष्य, संगठनात्मक मजबूती एवं समाजहित में नए आयाम स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
