संतोष स्टील्स और संतोष ग्रुप के डायरेक्टर संतोष जैन का भरोसा
महाराष्ट्र न्यूज नेटवर्क
पुणे : केंद्र सरकार अब न्यू इंडिया, डेवलपमेंट और एस्पिरेशन जैसे तीन स्तरों पर काम करनेवाली है। ऐसा संकल्प करते हुए माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य रखा है। मुझे विश्वास है कि मुरलीधर मोहोल उस लक्ष्य हासिल करने की प्रक्रिया में ईमानदारी से प्रयास करेंगे। इससे पहले पुणे से कई दिग्गज केंद्र सरकार में मंत्री रहे हैं। हमारे मित्र और नेता मुरलीधर मोहोल का उस पंक्ति में होना हमारे लिए बहुत गर्व की बात है। पूर्व नेताओं ने जो नींव रखी है और पुणे के लिए कार्य किया है, मोहोल भी उस परंपरा को जारी रखेंगे। ऐसा भरोसा संतोष स्टील्स व संतोष ग्रुप के डायरेक्टर संतोष जैन ने व्यक्त किया है।
पुणे के सांसद के रुप में पहली बार चुने जानेवाले मुरलीधर मोहोल को केंद्र में मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। संतोष जैन ने कहा कि जब आदरणीय नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद की हैट्रिक लगा रहे हों तो वहां हमारे मित्र मुरलीधर मोहोल को उनकी कैबिनेट में मौका मिलना बड़ी बात है।
वे स्तर के कार्यकर्ता है। उन्हें पुणेवासियों की अपेक्षा एवम् समस्याएं पता हैं। मोहोल ने कोरोना संकट के दौरान पुणे शहर में मेयर के रुप में उल्लेखनीय काम किया है। पुणे की सड़कें, नदी सुधार, जल आपूर्ति के बारे में उन्हें जानकारी है। इन परियोजनाओं के लिए केंद्रीय मंत्री के रूप में मोहोल के लिए अब राज्य और केंद्र सरकार से मदद पाना आसान हो जाएगा।
इससे शहर में नई योजनाएं, नए बुनियादी ढांचे का निर्माण हो सकता है। मोहोल के केंद्र सरकार में होने का उपयोग निश्चित रूप से शहर के सर्वांगीण विकास में होगा। पुणे में मेट्रो परियोजना, नया एयरपोर्ट, यातायात और सड़क सुधार, पर्याप्त जल आपूर्ति, ये मुद्दे नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण और आवश्यक हैं।
शहर में व्यापार बढ़ाने के लिए कई सुविधाओं की जरूरत है। इसके लिए मुंबई के साथ-साथ दिल्ली में भी लगातार फॉलोअप की जरूरत होती है. मुझे विश्वास है कि व्यापारी वर्ग की समस्याएं और अपेक्षाएं अब मुरलीधर मोहोल के रूप में सीधे तौर पर दिल्ली सरकार के सामने रखी जाएंगी।
पुणे में मेट्रो परियोजना, नया एयरपोर्ट, महत्वपूर्ण और आवश्यक
पुणे के विकास और प्रगति में नया हवाई अड्डा एक प्रमुख कारक है। इस लिहाज से मुरलीधर मोहोल का उड्डयन मंत्रालय की कमान संभालना बेहद अहम है। यह नया हवाई अड्डा पुणे के उद्योग और व्यापार के विकास के लिए भी बेहद उपयोगी होगा। पुणे के जाने-माने संतोष स्टील्स और संतोष ग्रुप के डायरेक्टर संतोष जैन ने विश्वास व्यक्त किया है कि मुरलीधर मोहोल के केंद्र सरकार में मंत्री बनने से पुणे के विकास का नया अध्याय लिखा जाएगा।
