आवृत्ती , पुणे
← Back to Homepage

जीतो पुणे के नेतृत्व में 108 कंपनियों की जॉब पैनल में एंट्री

Spread the love

पुणे : जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) पुणे के नेतृत्व में 108 कंपनियों को जीतो जॉब्स पैनल में शामिल किया जा रहा है। यह पहल जीतो पुणे के अध्यक्ष इंद्रकुमार छाजेड़ और चीफ सेक्रेटरी दिनेश ओसवाल के मार्गदर्शन में की गई है, जिसका उद्देश्य जैन समाज के युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर प्रदान करना है।

इस पहल से उन कंपनियों को भी लाभ मिलेगा जो योग्य और प्रतिभाशाली उम्मीदवारों की तलाश में हैं। जीतो जॉब्स के माध्यम से कंपनियों को प्रशिक्षित और उपयुक्त उम्मीदवार मिलेंगे, जिससे रोजगार प्रक्रिया अधिक प्रभावी और सुगम होगी।

जीतो जॉब्स के डायरेक्टर उमेश बोरा, कन्वेनर महेंद्र मुथा और पराग दोशी के नेतृत्व में इस कार्य को आगे बढ़ाया जा रहा है। यह पहल पुणे में जैन समाज के युवाओं के लिए करियर के नए अवसर उपलब्ध कराने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।