आवृत्ती , पुणे
← Back to Homepage

नेत्र स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन

Spread the love

पुणे : जीतो पुणे के अध्यक्ष इंद्रकुमार छाजेड़ और चीफ सेक्रेटरी दिनेश ओसवाल के मार्गदर्शन में जीतो पुणे चैप्टर फाउंडेशन की हेल्थ कमेटी द्वारा एशियन आई हॉस्पिटल, पुणे के सहयोग से नेत्र दृष्टि, नेत्र स्वास्थ्य और जागरूकता पर केंद्रित विशेष कार्यक्रम का आयोजन 2 मार्च को महावीर प्रतिष्ठान में किया गया। कार्यक्रम में पुणे के प्रसिद्ध नेत्र विशेषज्ञ डॉ. वर्धमान कांकरिया और डॉ. श्रुतिका कांकरिया ने आँखों की सुरक्षा और देखभाल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं।

डॉ. वर्धमान कांकरिया, जो भारत के प्रतिष्ठित लेसिक और कैटरैक्ट सर्जनों में गिने जाते हैं, ने डिजिटल आई स्ट्रेन पर प्रकाश डालते हुए कहा, “आजकल स्क्रीन टाइम बढ़ने से आँखों में थकान और ड्राई आई की समस्या आम हो गई है।

20-20-20 नियम अपनाकर हम अपनी आँखों की सेहत को सुरक्षित रख सकते हैं।” डॉ. श्रुतिका कांकरिया ने डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर से होने वाले नेत्र रोगों के प्रति जागरूक किया और नियमित नेत्र जांच की सलाह दी।

कार्यक्रम में जीतो के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। कुल 125 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिनमें से 121 ने भाग लिया। सत्र के बाद एशियन आई हॉस्पिटल की टीम ने सभी की आँखों की जाँच की और फॉलोअप सुविधा भी उपलब्ध कराई।

इस कार्यक्रम में जीतो पुणे चैप्टर फाउंडेशन के मुख्य सचिव दिनेश ओसवाल, एडवाइजरी सदस्य विजयकांत कोठारी, कोषाध्यक्ष दिलीप जैन, जेबीएन निदेशक संजय जैन, महिला विंग की वनिता मेहता सहित कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।

इस आयोजन को सफल बनाने में हेल्थ कमेटी के निदेशक आनंद चोरडिया, संयोजक सचिन जैन, सह-संयोजक राजेश सुराना एवं अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रश्मि शाह ने प्रभावी रूप से किया और धन्यवाद ज्ञापन राजेश सुराना ने किया।