आवृत्ती , पुणे
← Back to Homepage

गौतममुनीजी म. सा. आदि ठाणा ३ का होली चातुर्मास

Spread the love

आकुर्डी-निगडी : महाराष्ट्र गौरव खान्देश केसरी प.पु गुरुदेव श्री गौतममुनीजी म.सा. बरसा दाता, युवाप्रज्ञ अध्ययनशील प.पु श्री चेतनमुनीजी म.सा., वयोस्थिर प.पु बालचंद मुनीजी म.सा. आदि ठाणा ३ का होली चातुर्मास आकुर्डी-निगडी-प्राधिकरण श्री संघ के प्रांगण में आयोजित किया गया है। यह चातुर्मास धार्मिक साधना, आत्मशुद्धि और आध्यात्मिक उत्थान का अनूठा अवसर प्रदान करेगा।

आज कलश मंदिर में संघाध्यक्ष सुभाष ललवाणी के साथ संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने गुरु भगवंतों के दर्शन किए और धर्म चर्चा में भाग लिया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष नेनसुख मांडोत, पूर्व अध्यक्ष जवाहर मुथा, महामंत्री राजेंद्र छाजेड़, विश्वस्त सूर्यकांत मुथियान, पोपटलाल कर्नावट सहित मान्यवर सदस्य उपस्थित थे।

गुरु भगवंतों का शुक्रवार, 7 मार्च को सुबह 7 बजे फत्तेचंद जैन विद्यालय से आकुर्डी स्थानक भवन में आगमन होगा। इस मंगलमय अवसर पर श्री संघ के सदस्य, सकल जैन समाज के मान्यवर और धर्मप्रेमी श्रद्धालु विहार सेवा देकर गुरु भगवंतों के स्वागत में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

चातुर्मास के प्रमुख धार्मिक कार्यक्रम 8 मार्च से 14 मार्च तक सुबह 9:00 से 10:00 प्रवचन, दोपहर 3:00 से 4:00 बहनों के लिए धर्म चर्चा, रात 8:30 से 9:30 युवाओं और भाइयों के लिए धर्म चर्चा। विशेष आयोजन: 9 मार्च (रविवार)पंचरंगी सामायिक, 11 से 13 मार्च त्रिदिवसीय तप आराधना (एकासन, आयंबिल, उपवास, तेला, संवर पौषध), 13 मार्च : महामंगलिक प्रवचन एवं गौतम प्रसादी, 14 मार्च : सामूहिक पारणा।

यह जानकारी संघाध्यक्ष सुभाष ललवाणी ने कि यह आयोजन गुरुदेव की आज्ञानुसार आयोजित किया जा रहा है। इस होली चातुर्मास में सभी धर्मप्रेमी माता-पिता, भाई-बहन, युवा साथी एवं विहार सेवकों से आग्रह किया कि वे इस पावन चातुर्मास के सभी धार्मिक कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर धर्म लाभ प्राप्त करें।