धार्मिक उल्लास के बीच विधिवत संपन्न हुआ शुभ आयोजन
महाराष्ट्र जैन वार्ता
पुणे : गोडवाड़ जैन संघ द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रम में नूतन गोडवाड़ भवन के भूमिपूजन एवं प्राचीन भवन के विधिवत गिराने का मुहूर्त विधिपूर्वक संपन्न हुआ। इस शुभ अवसर पर भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से सम्मानित एवं महाराष्ट्र सरकार के विशेष राजकीय अतिथि, युगदृष्टा पंजाब केशरी पू. आ. श्री वल्लभ समुदाय के गच्छाधिपति आ. श्री नित्यानंदसूरीश्वरजी म. सा. एवं साध्वी म. सा. के करकमलों से वासक्षेप किया गया।
गोडवाड़ संघ के अध्यक्ष फतेचंद रांका एवं सचिव गणपत मेहता सहित सभी ट्रस्टीगणों के नेतृत्व में यह भव्य कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन संपत जैन ने किया। इस शुभ अवसर पर गोडवाड़ जैन संघ के कई सदस्य एवं गणमान्य अतिथि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। संघ की महिला सदस्यों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और जिन शासन की शोभा में अभिवृद्धि की।
कार्यक्रम में पुणे के गोडवाड़ जैन संघ के ट्रस्टीगण एवं गणमान्य अतिथि भी शामिल हुए। प्रमुख अतिथियों में प्रकाश छाजेड, ललित ललवानी, भद्रेश बाफना, रोहित बाफना, सुरेश कंकुलोल, विजय नहार, कमलेश नहार, किरण बलदोटा, विजय सोनिमलिया, राजू मेहता, सुरेश वोरा, सुरेश बाफना एवं विमल संघवी का विशेष योगदान रहा।
इस ऐतिहासिक कार्यक्रम ने गोडवाड़ संघ के सदस्यों में नए उत्साह और ऊर्जा का संचार किया। भविष्य में नूतन गोडवाड़ भवन जैन समाज के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित होगा।
यह भवन संघ की धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों का केंद्र बनेगा और समाज को एक नई दिशा प्रदान करेगा। इस भव्य आयोजन के सफल संपन्न होने पर सभी सदस्यों में हर्ष और उल्लास का माहौल रहा।
