अग्रवाल समाज फेडरेशन द्वारा महिला सम्मान समारोह का भव्य आयोजन
महाराष्ट्र जैन वार्ता
पुणे : अग्रवाल समाज फेडरेशन द्वारा माता माधवी पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न हुआ। पुणे में आयोजित इस कार्यक्रम में खड़की कैंटोनमेंट बोर्ड की मुख्य कार्यकारी अधिकारी मीनाक्षी लोहिया ने कहा कि भारत में महिलाएं आज भी पूरी तरह सुरक्षित नहीं हैं। नेशनल क्राइम रिपोर्ट 2023 के अनुसार, हर घंटे 51 महिलाएं अपराध और शोषण का शिकार होती हैं, जिनमें से 31 प्रतिशत महिलाएं पारिवारिक अपराध की पीड़ित होती हैं। महिलाओं को सशक्त बनाने की शुरुआत सबसे पहले परिवार से होनी चाहिए। जब परिवार महिलाओं को सशक्त करेगा, तभी वे समाज और देश में अपना वास्तविक मुकाम हासिल कर सकेंगी।
कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वास्तु विशेषज्ञ एवं टैरो कार्ड रीडर रजनी सिंघल, अग्रवाल समाज फेडरेशन के अध्यक्ष कृष्ण कुमार गोयल, समाजसेवी अग्र भूषण पवन सराफ, प्रखर सनातनी अंजलि सराफ, फेडरेशन के उपाध्यक्ष विनोद बंसल, सेक्रेटरी सीए के एल बंसल, कोषाध्यक्ष श्याम पी. गोयल, महिला समिति अध्यक्षा नीता अग्रवाल, सचिव उषा तुलस्यान, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी गोयल, महेंद्र पाटोदिया, प्रिंस रतनजी गोयल सहित कई गणमान्य अतिथि एवं पुरस्कार प्राप्तकर्ता उपस्थित थे।
समारोह में द्रौपदी वसंतलाल अग्रवाल को जीवन गौरव पुरस्कार सहित कुल 26 महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। अग्रवाल समाज फेडरेशन के अध्यक्ष कृष्णकुमार गोयल ने कहा कि अग्रवाल समाज की महिलाएं पारिवारिक, सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर अपनी अहम भूमिका निभा रही हैं।
उन्होंने बताया कि फेडरेशन पिछले नौ वर्षों से समाज की महिलाओं को माता माधवी अग्र गौरव पुरस्कार से सम्मानित कर रहा है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि महिलाओं को और अधिक सशक्त बनाने के लिए 20 से 40 वर्ष की महिलाओं के लिए वुमन क्लब की स्थापना की गई है।
इस क्लब के माध्यम से फेडरेशन महिलाओं के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाओं पर कार्य करेगा। कार्यक्रम के पहले सत्र में क्लब ऑफ वूमेन की स्थापना की गई, जिसमें 300 से अधिक महिलाओं ने सदस्यता ग्रहण की।
मुख्य अतिथि रजनी सिंघल ने कहा कि यह क्लब महिलाओं के जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन लाएगा और उन्हें सशक्त बनाएगा। समारोह के दूसरे सत्र में पुरस्कार वितरण किया गया। जीवन गौरव पुरस्कार द्रौपदी वसंतलाल अग्रवाल को प्रदान किया गया।
कल, आज और कल सम्मान रामबाई सत्यदेव गर्ग, सौ. संतोष सुरेश गर्ग, सौ. श्रुति अमन गर्ग को दिया गया। शतायुषी सम्मान अनुसूया शिवपुराण झुनझुनवाला और अंगूरी देवी रामकिशन अग्रवाल को प्रदान किया गया।
आदर्श माता सम्मान निर्मला ओमप्रकाश अग्रवाल और अनारकली ओमप्रकाश गुप्ता को दिया गया। आदर्श गृहिणी के रूप में संतोषी देवी ईश्वर अग्रवाल और कौशल्या विजय कुमार गुप्ता को सम्मानित किया गया।
सामाजिक क्षेत्र में योगदान के लिए सेवापति रतनलाल गोयल और मंजू सचिन अग्रवाल को पुरस्कार दिया गया। वैद्यकीय क्षेत्र में डॉ. सृष्टि अग्रवाल और डॉ. आरती सुशील अग्रवाल को सम्मानित किया गया।
शैक्षणिक क्षेत्र में योगदान के लिए गीता सनी गर्ग और अनुष्का पंकज सलामपुरिया को पुरस्कार प्रदान किया गया। व्यापार क्षेत्र में उपलब्धि के लिए दीपा संदीप अग्रवाल और पूजा अमूल अग्रवाल को सम्मान मिला।
धार्मिक क्षेत्र में योगदान के लिए आशा गोपी किशन अग्रवाल और मायादेवी मित्रसेन गर्ग को पुरस्कृत किया गया। उद्यमिता क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए मंजू अभय अग्रवाल, मेघा सुमित अग्रवाल और सपना अंकुश अग्रवाल को सम्मान दिया गया।
सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में उपलब्धि के लिए सबिता विशाल अग्रवाल और निधि आकाश अग्रवाल को पुरस्कार मिला। संघर्षशील नारी सम्मान कृष्णा साधुराम गर्ग और मीना नरेश गर्ग को दिया गया।
समारोह में बड़ी संख्या में महिलाएं और उनके परिजन मौजूद थे। सभी के लिए जलपान और स्नेह भोज की उत्तम व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम का संचालन नीता चंद्रशेखर अग्रवाल और उषा तुलस्यान ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मीनाक्षी गोयल, अश्विनी अग्रवाल, सुजाता अग्रवाल और निर्मल अग्रवाल का उल्लेखनीय योगदान रहा।
