आवृत्ती , पुणे
← Back to Homepage

०९ अप्रैल विश्व नवकार दिवस २०२५

maharashtra jain warta • Maharashtra Jain Warta, MJW - Social News, MJW Daily News(Post Slider), News, News Slider, Social • March 14, 2025
Spread the love

पुणे : आगामी 9 अप्रैल 2025 को विश्व नवकार दिवस के उपलक्ष्य में विशेष आयोजन की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इस ऐतिहासिक दिन पर पुणे में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें नवकार महामंत्र का सामूहिक जाप किया जाएगा।

इस विशेष आयोजन का उद्देश्य शांति, सद्भाव और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रसार करना है, जिसमें पुणे ही नहीं बल्कि विश्वभर के प्रमुख शहरों में एक ही समय पर नवकार महामंत्र का जाप किया जाएगा।
हाल ही में पुणे के जैन समाज के गणमान्य व्यक्तियों और प्रमुख संस्थाओं की एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें आयोजन की विभिन्न तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी होंगे शामिल
इस आयोजन को और भी भव्य बनाने के लिए एक विशेष निमंत्रण देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नरेंद्र मोदी इस पुण्य कार्य में विशेष रूप से शामिल होंगे और पूरे विश्वभर में नवकार महामंत्र के इस पावन जाप को अपना समर्थन देंगे। इस उपक्रम के माध्यम से समाज को शांति, सौहार्द और मानवीय मूल्यों का संदेश देने का प्रयास किया जाएगा।

आयोजन का विशेष उद्देश्य
आयोजन समिति के अनुसार, इस अनूठे उपक्रम का उद्देश्य विश्वभर में एक साथ नवकार महामंत्र का जाप कर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना है। इस आयोजन में पुणे ही नहीं बल्कि भारत और विदेशों में बसे जैन अनुयायी भी एकसाथ नवकार महामंत्र का जाप करेंगे, जिससे समाज में शांति, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना का विस्तार हो सके।


समाज के सभी धर्मो के सभी वर्गों का सहयोग
इस आयोजन को सफल बनाने के लिए पुणे के विभिन्न समाज संगठन, युवा संगठन और महिला मंडल अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। पुणे में विभिन्न स्थानों पर प्रचार अभियान चलाया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लोग इस ऐतिहासिक अवसर का हिस्सा बन सकें।

यह आयोजन पुणे के लिए एक गौरवशाली क्षण होगा, जिसमें पूरे विश्वभर में एक साथ नवकार महामंत्र के जाप से आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संचार होगा।

“विश्व नवकार दिवस का यह आयोजन पूरी दुनिया में जैन समाज के लिए एक ऐतिहासिक क्षण होगा। अपेक्स स्तर पर हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि विश्वभर के सभी शहरों में एक ही समय पर नवकार महामंत्र का जाप हो ताकि सकारात्मक ऊर्जा का व्यापक प्रसार हो सके।” – विजय भंडारी, प्रेसिडेंट जीतो अपेक्स

“पुणे में आयोजित हो रहा यह भव्य कार्यक्रम पुणे के लिए गौरव का विषय है। हम प्रयास कर रहे हैं कि अधिक से अधिक लोग इस आयोजन का हिस्सा बनें और नवकार महामंत्र के सामूहिक जाप के माध्यम से पुणे में शांति और आध्यात्मिक जागरूकता का माहौल बने।” – इंद्रकुमार छाजेड़, अध्यक्ष, जीतो पुणे

“विश्व नवकार दिवस का यह आयोजन न केवल जैन समाज के लिए बल्कि सम्पूर्ण मानवता के लिए एक सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत बनेगा। हम सभी का प्रयास है कि यह आयोजन अनुशासन, एकता और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करे।” – दिनेश ओसवाल, चीफ सेक्रेटरी, जीतो पुणे

“विश्व नवकार दिवस समाज को आध्यात्मिक प्रेरणा देने का एक महत्त्वपूर्ण अवसर है, जो मानव कल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। हमें इसे सफल बनाने के लिए पूरे समाज का सहयोग सुनिश्चित करना होगा। यह आयोजन समाज में एकता, शांति और भाईचारे का प्रतीक बनेगा।” – अचल जैन