आवृत्ती , पुणे
← Back to Homepage

अखिल भारतीय श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक युवक महासंघ के बैठक कल

maharashtra jain warta • Maharashtra Jain Warta, MJW - Social News, MJW Daily News(Post Slider), News, News Slider, Social • March 15, 2025
Spread the love

पुणे: अखिल भारतीय श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक युवक महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक कल पुणे के नाजुश्री जय जिनेन्द्र प्रतिष्ठान में रविवार 16 मार्च को सुबह 10 बजे होगी।

इस बैठक में संस्था के अंतरराष्ट्रीय चेयरमैन सुनील सिधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष हरेशभाई शाह, महामंत्री सुनील गांग और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतम जैन उपस्थित रहेंगे।

संस्था की देशभर में सैकड़ों शाखाएँ कार्यरत हैं और सामाजिक उत्थान व जागरूकता लाने के उद्देश्य से यह बैठक आयोजित की गई है। इसमें तीर्थ सुरक्षा, गुरु भगवंतों की सुरक्षा, समाज में नारी सम्मान और सुरक्षा, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की सहायता और समाज में सादगी लाने जैसे विषयों पर मंथन किया जाएगा।

संस्था के महाराष्ट्र अध्यक्ष अचल जैन ने जानकारी दी कि यह बैठक भविष्य की योजनाओं को रेखांकित करने के लिए महत्वपूर्ण होगी। समाज के उत्थान और जागरूकता को लेकर आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे, जिससे संगठन की कार्यप्रणाली को और मजबूत किया जा सके।