आवृत्ती , पुणे
← Back to Homepage

पुणे में ‘बॉल-अ-थॉन 2.0’ का भव्य वर्चुअल लॉन्च

maharashtra jain warta • Maharashtra Jain Warta, MJW - Social News, MJW Daily News(Post Slider), News, News Slider, Social • March 18, 2025
Spread the love

पुणे : जीतो स्पोर्ट्स एपेक्स द्वारा आयोजित ‘बॉल-अ-थॉन 2.0’ का भव्य वर्चुअल लॉन्च कार्यक्रम जीतो पुणे चैप्टर और जीतो यूथ विंग पुणे द्वारा होस्ट किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का आयोजन जीतो पुणे चैप्टर के अध्यक्ष इंद्रकुमार छाजेड़, चीफ सेक्रेटरी दिनेश ओसवाल, जीतो यूथ विंग पुणे के अध्यक्ष गौरव बाठिया और चीफ सेक्रेटरी सुयोग बोरा के नेतृत्व में किया जा रहा है। यह कार्यक्रम गुरुवार, 20 मार्च 2025, को सायं 6:00 बजे से 7:00 बजे तक वर्चुअल ज़ूम मीटिंग के माध्यम से आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम के समन्वयक के रूप में दिव्यांश जैन (यूथ एपेक्स), रूशभ दुगड और अभिषेक मुथा (यूथ पुणे) अपनी भूमिका निभा रहे हैं। ‘बॉल-अ-थॉन 2.0’ का उद्देश्य समाज के युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजबंधुओं को भाग लेने का आह्वान आयोजकों द्वारा किया गया है।

विकी ओसवाल – चेयरमैन
दीपक जैन – सचिव
आदित्य लोढ़ा – ‘बॉल-अ-थॉन’ को-कन्वीनर