आवृत्ती , पुणे
← Back to Homepage

सुहाना मसाले के प्रमुख विशाल चोरडिया बने महाराष्ट्र स्पाइस मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष

Spread the love

पुणे : सुहाना मसाले के प्रमुख विशाल चोरडिया को महाराष्ट्र स्पाइस मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह सम्मान उन्हें मसाला उद्योग में उनके महत्वपूर्ण योगदान और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए दिया गया है।

उनकी नियुक्ति से उद्योग को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। संस्था से जुड़े उद्योगपतियों और व्यापारियों ने इस फैसले का स्वागत किया है और विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में महाराष्ट्र का मसाला उद्योग और भी समृद्ध होगा।