आवृत्ती पुणे
← Back to Homepage

साक्षी मनोज छाजेड़ ने स्विमेथॉन UK 2025 में रचा इतिहास

maharashtra jain warta • Maharashtra Jain Warta, MJW - Social News, MJW Daily News(Post Slider), News, News Slider, Social • March 31, 2025
Spread the love

पुणे : लंदन एक्वाटिक्स सेंटर में आयोजित प्रतिष्ठित स्विमेथॉन UK 2025 में साक्षी छाजेड़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ‘बेस्ट फिनिशर’ का खिताब अपने नाम किया। यह वही ऐतिहासिक स्थान है, जहाँ 2012 के लंदन ओलंपिक्स का आयोजन हुआ था।

स्विमेथॉन UK एक प्रतिष्ठित फंडरेजिंग इवेंट है, जिसका उद्देश्य कैंसर रिसर्च को बढ़ावा देना है। यह आयोजन UK कैंसर एसोसिएशंस और मैरी क्यूरी द्वारा समर्थित है। साक्षी की इस उपलब्धि ने न केवल भारत का नाम रोशन किया, बल्कि कैंसर जागरूकता अभियान को भी एक नई प्रेरणा दी है।

साक्षी छाजेड़ महाराष्ट्र जैन वार्ता के आयकॉन तथा दानशूर उद्योगपति मनोजजी छाजेड़ इनकी कन्या है।