आवृत्ती , पुणे
← Back to Homepage

SWIMATHON UK 2025 में साक्षी छाजेड़ ने रचा इतिहास

Spread the love

पुणे : पुणे के प्रसिद्ध उद्योगपति मनोजजी छाजेड़ इनकी बेटी और राष्ट्रीय स्तर की तैराक साक्षी छाजेड़ ने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है! हाल ही में, 29 मार्च 2025 को लंदन एक्वाटिक्स सेंटर में आयोजित SWIMATHON UK 2025 में उन्होंने 2.5 किमी की तैराकी दौड़ को सिर्फ 46 मिनट में पूरा कर ‘बेस्ट फिनिशर’ का खिताब अपने नाम किया। उनकी गति 100 मीटर प्रति 1.9 मिनट रही, जो उनकी असाधारण क्षमता को दर्शाती है।

साक्षी ने केवल तीन साल की उम्र से प्रतिस्पर्धी तैराकी में भाग लेना शुरू किया था। उन्होंने न केवल राष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कार जीते हैं, बल्कि अपने जिले में भी कई रिकॉर्ड बनाए हैं। उनकी यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण और अद्वितीय प्रतिभा का प्रमाण है।

साक्षी की यह शानदार उपलब्धि न केवल भारत के लिए गर्व का क्षण है, बल्कि यह उन सभी युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाना चाहते हैं।
साक्षी छाजेड़ महाराष्ट्र जैन वार्ता के आयकॉनऔर प्रसिद्ध दानवीर उद्योगपति मनोज छाजेड़ ईनकी बेटी है।

दुनिया की सबसे बड़ी फंडराइजिंग तैराकी स्पर्धा
SWIMATHON UK दुनिया की सबसे बड़ी फंडरेजिंग पूल-आधारित तैराकी प्रतियोगिता है, जिसकी शुरुआत 1986 में लंदन में हुई थी और 1988 में इसे राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार मिला। इस आयोजन में अब तक 700,000 से अधिक तैराकों ने भाग लिया है और विभिन्न चैरिटी संस्थाओं के लिए £50 मिलियन से अधिक की राशि जुटाई गई है, जिसमें प्रमुख रूप से कैंसर रिसर्च UK और मैरी क्यूरी जैसे संस्थान शामिल हैं।

लंदन एक्वाटिक्स सेंटर एक ऐतिहासिक स्थल
यह प्रतिष्ठित स्थल, जिसे प्रसिद्ध वास्तुकार ज़ाहा हादीद ने डिज़ाइन किया था, 2012 लंदन ओलंपिक्स का भी मेजबान रह चुका है। यहां पर माइकल फेल्प्स जैसे दिग्गज तैराकों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया है।