आवृत्ती , पुणे
← Back to Homepage

CP अमितेश कुमार को नवकार महामंत्र दिवस के लिए आमंत्रण

Spread the love

पुणे : 9 अप्रैल को पुणे के एस.पी. कॉलेज में नवकार महामंत्र दिवस का आयोजन किया जा रहा है, जिसके लिए पुणे के पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।

जीतो पुणे के प्रतिनिधियों ने उनसे मुलाकात कर औपचारिक निमंत्रण दिया और आयोजन के आध्यात्मिक एवं सामाजिक महत्व पर चर्चा की। कार्यक्रम में जैन संतों, उद्योगपतियों, समाजसेवियों और युवा उद्यमियों की उपस्थिति रहेगी।

जीतो पुणे के अध्यक्ष इंद्रकुमार छाजेड़ ने कहा कि यह आयोजन समाज में शांति, सद्भाव और आध्यात्मिकता को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण अवसर होगा, और पुलिस कमिश्नर की उपस्थिति इसे और भी प्रेरणादायक बनाएगी। इस अवसर पर चीफ सेक्रेटरी दिनेश ओसवाल, लक्ष्मीकांत खाबिया, अभिजीत डुंगरवाल, प्रवीण चोरबेले और अनिल भंसाली उपस्थित थे।