आवृत्ती , पुणे
← Back to Homepage

जीतो के नैशनल जॉब्स फेयर को देशभर में मिला जबरदस्त प्रतिसाद

Spread the love

पुणे : जैन इंटरनॅशनल ट्रेड ऑर्गनायझेशन (जीतो) की ‘जीतो जॉब्स’ कमेटी के तत्वावधान में शनिवार, 5 अप्रैल को देशभर में एक साथ आयोजित नैशनल जॉब्स फेयर को अभूतपूर्व प्रतिसाद मिला। 70 से अधिक शहरों में आयोजित इस फेयर में हजारों युवाओं ने हिस्सा लिया और सैकड़ों को मौके पर ही नौकरियां भी मिलीं।

जीतो जॉब्स के एपेक्स सेक्रेटरी संतोष जैन ने जानकारी दी कि यह आयोजन एक ही दिन और एक ही समय पर जीतो के देशभर के सभी चैप्टरों के सहयोग से किया गया। इस फेयर में देशभर से हजारों युवाओं ने पहले से ही पंजीकरण कराया था। उन्हें कंपनियों के प्रतिनिधियों से सीधे बातचीत, इंटरव्यू और नियुक्ति की प्रक्रिया का अवसर मिला।पुणे के सैलिसबरी पार्क स्थित महावीर प्रतिष्ठान में आयोजित फेयर में करीब 100 नामी कंपनियों और ब्रांडों ने भाग लिया। यहां लगभग 650 कैंडिडेट्स ने पंजीकरण कराया था। आयोजन में पुणे जीतो चैप्टर के अध्यक्ष इंद्र कुमार छाजेड़, मुख्य सचिव दिनेश ओसवाल, लक्ष्मीकांत खाबिया, उमेश बोरा, महेंद्र सुंदेशा, सोनिका शाह, अमित लोढ़ा, पराग दोशी सहित टीम मेंबर्स ने सक्रिय भूमिका निभाई।