आवृत्ती पुणे
← Back to Homepage

जीतो JBN पुणे मीट में 1.59 करोड़ का बिजनेस

maharashtra jain warta • Maharashtra Jain Warta, MJW - Social News, MJW Daily News(Post Slider), News, News Slider, Social • April 16, 2025
Spread the love

पुणे: जीतो पुणे JBN चैप्टर के चेयरमैन इंद्रकुमार छाजेड़ और चीफ सेक्रेटरी दिनेश ओसवाल के मार्गदर्शन में होटल ग्रैंड शेरेटोन में JBN बिजनेस मीट का आयोजन किया गया।

इस मीट में JBN मेंबर्स के बीच कुल 1 करोड़ 59 लाख रुपये का व्यवसाय संपन्न हुआ। बैठक के दौरान 29 रेफरल पास किए गए और 19 वन-टू-वन बिजनेस मीटिंग्स संपन्न हुईं।

16 अप्रैल को आयोजित इस महत्वपूर्ण मीट में पुणे JBN के सेक्रेटरी लक्ष्मीकांत खाबिया, डायरेक्टर इनचार्ज संजय जैन, कन्वेनर राहुल संचेती, को-कन्वेनर राहुल मुथा, को-कन्वेनर बेला मुथा, प्रेसिडेंट पराग दोशी, वाइस प्रेसिडेंट कौशल शहा, सेक्रेटरी जेसल शहा सहित JBN के कई सदस्य उपस्थित रहे।

JBN पुणे की इस मीटिंग में बिजनेस नेटवर्किंग को नए आयाम देने और व्यापारिक अवसरों को बढ़ाने पर जोर दिया गया, जिससे मेंबर्स को अधिक से अधिक लाभ मिल सके।
इस मीट में अमोल शहा इन्होंने प्रेज़ेंटेशन दिया