राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों की विशेष उपस्थिति में होगा आयोजन
महाराष्ट्र जैन वार्ता
पुणे : श्री ऑल इंडिया श्वेतांबर स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेंस, नई दिल्ली के तत्वावधान में पंचम झोन (मुंबई-पुणे) प्रांतीय शाखा, प्रांतीय महिला शाखा एवं प्रांतीय युवा शाखा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथविधि समारोह पुणे में आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सोमवार, 21 अप्रैल 2025 को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक ग.दि. माडगूळकर नाट्यगृह, निगड़ी प्राधिकरण, पुणे में सम्पन्न होगा।
इस समारोह में प्रांतीय अध्यक्ष नितिन बेदमुथा जैन, प्रांतीय महिला अध्यक्ष कल्पना कर्नावट जैन तथा प्रांतीय युवा अध्यक्ष देवेंद्र पारख जैन सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्य शपथ लेंगे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल जैन, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश चोरडिया जैन, राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. अमितराय जैन, तथा पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पारस मोदी जैन उपस्थित रहेंगे।
प्रमुख अतिथियों में विजय जैन (राष्ट्रीय चेयरमैन), नरेश बोहरा जैन (राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन), विजयकांत कोठारी जैन (संस्थापक, पुणे जि. स्था. जैन सकल संघ), रमणलाल लुंकड जैन (उपाध्यक्ष, भारत जैन महामंडल, मुंबई), पोपटलाल ओस्तवाल जैन (अध्यक्ष, पुणे जि. स्था. जैन सकल संघ), विपुल जैन (राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष), किर्तीराज दुगड जैन (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), प्रमोद दुगड जैन (प्रसिद्ध उद्योजक), मोहनलाल संचेती जैन (अध्यक्ष, सिद्धाचलम चॅरिटेबल ट्रस्ट), अॅड. अरुण शिंगवी जैन (ट्रस्टी, महावीर प्रतिष्ठान), डॉ. अशोककुमार पगारिया, रुचिरा सुराणा (पूर्व राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष), संतोष जैन (राष्ट्रीय महिला अध्यक्षा), मोहनलाल लोढा जैन (प्रांतीय अध्यक्ष, चतुर्थ झोन), सुरेशकुमार लुनावत जैन (राष्ट्रीय समन्वयक, झोन १) इन सभी के साथ समाज के विविध क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य नागरिक, साधर्मीजन और कार्यकर्ता इस समारोह में बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।
यह आयोजन समाज में संगठनात्मक एकता, महिला नेतृत्व और युवा सहभागिता को बल देने वाली एक प्रेरणादायी पहल के रूप में आयोजित किया जा रहा है।
