68 दिन चला संथारा : 23 मई को कोथरुड जैन स्थानक से निकलेगी संथारा डोली
महाराष्ट्र जैन वार्ता
पुणे : श्रमण संघीय उपप्रवर्तिनी, महासाध्वी रत्ना, आनंद-उज्ज्वल प्रमोद कुल की ज्येष्ठ साध्वी डॉ. प. पू. श्री प्रियदर्शनाजी म.सा. (छोटे बाई म.सा.) के संथारा व्रत की पूर्णहुती आज 68वें दिन पूर्ण हुई।
यह पुण्य व्रत दिनांक 16 मार्च 2025 को, महाराष्ट्र प्रवर्तक प. पू. श्री कुंदनऋषिजी म. सा. के मुखरविंद से, कोथरुड श्रावक संघ के विश्वस्तों की उपस्थिति में पुणे के मयूर कॉलोनी स्थित जैन स्थानक में आरंभ हुआ था।
व्रत काल के दौरान महासाध्वीश्री के साथ पुणे की कई सेवा भावी साध्वीजी कोथरुड जैन स्थानक में विराजमान थीं। समाजजनों ने निरंतर दर्शन, वंदन और सेवा द्वारा आत्मिक पुण्य का लाभ लिया।
अब कल 23 मई को प्रातः 10:00 बजे, संथारा डोली कोथरुड जैन स्थानक से प्रस्थान कर नवी पेठ स्थित बैकुंठ भूमि पहुंचेगी, जहां धार्मिक विधियों के साथ अंतिम संस्कार की क्रिया संपन्न की जाएगी।
