आवृत्ती पुणे
← Back to Homepage

उपाध्याय प्रवर प.पू. प्रवीणऋषीजी म.सा. का पुणे आगमन

Spread the love

पुणे : जैन समाज की आस्था और साधना के प्रतीक, उपाध्याय प्रवर प. पू. प्रवीणऋषीजी म.सा. आदी ठाणा का चातुर्मास हेतु पुणे आगमन हो चुका है। आज कोरेगाव पार्क स्थित प्रसिद्ध उद्योगपती प्रकाश धारीवाल के निवास स्थान पर उनका साक्षात आगमन हुआ। इस शुभ प्रसंग पर उनका अत्यंत भावभक्तिपूर्ण स्वागत किया गया।

इस अवसर पर प. पू. प्रवीणऋषीजी म. सा. के स्वागत हेतु प. पू. प्रणवदर्शनाजी म. सा. एवं प. पू. इशदर्शनाजी म.सा. भी उपस्थित थीं। धारीवाल परिवार के साथ-साथ आदिनाथ जैन संघ तथा चातुर्मास आयोजन समिति के प्रमुख सदस्य भी इस विशेष अवसर पर उपस्थित थे।

स्वागत करने वालों में उद्योगपती प्रकाश धारीवाल, दिना धारीवाल, आदित्य धारीवाल, आदिनाथ संघ के अध्यक्ष अनिल नहार, चातुर्मास समिति के अध्यक्ष सुनील नहार, सचिन नहार, स्वागत अध्यक्ष राजश्री पारख, डॉक्टर धनराज सुराणा, सतीश सुराणा, दिलीप बोरा, सचिन टाटीया, राजेंद्र मुथा, नेमीचंद सोलंकी समेत समाज के कई प्रतिष्ठित सदस्य मौजूद थे।

इस वर्ष उपाध्याय प्रवर का चातुर्मास पुणे के गंगाधाम शत्रुंजय मंदिर रोड स्थित वर्धमान सांस्कृतिक भवन में, आदिनाथ जैन संघ के अंतर्गत आयोजित किया जाएगा। यह चातुर्मास 6 जुलाई को भव्य प्रवेश के साथ आरंभ होगा और चार महीने तक प्रवचन, तप, ध्यान और धर्म की गंगा बहाई जाएगी।

पुणे के श्रद्धालुजन इस अवसर को लेकर अत्यंत उत्साहित हैं और बड़ी संख्या में चातुर्मास कार्यक्रम में सहभागी बनने की तैयारी कर रहे हैं। उपाध्याय प्रवर की उपस्थिति पुणे शहर के लिए एक आध्यात्मिक सौभाग्य के रूप में मानी जा रही है।