आवृत्ती , पुणे
← Back to Homepage

JBN पुणे द्वारा VTP Realty ग्रुप का इंडस्ट्रियल विज़िट संपन्न

maharashtra jain warta • Maharashtra Jain Warta, MJW - Social News, MJW Daily News(Post Slider), News, Social • June 11, 2025
Spread the love

पुणे : जीतो पुणे चैप्टर के चेयरमैन इंद्रकुमार छाजेड़ और चीफ सेक्रेटरी दिनेश ओसवाल के मार्गदर्शन में 11 जून 2025 को VTP Realty Group के मुख्य कार्यालय, VTP हाऊस, नगर रोड, वडगाव शेरी में JBN पुणे द्वारा एक विशेष इंडस्ट्रियल विज़िट का आयोजन किया गया।

यह विज़िट JBN सदस्यों के लिए एक प्रेरणादायी अनुभव साबित हुआ, जहाँ उन्हें पुणे की अग्रणी रियल एस्टेट कंपनी VTP Realty की कार्यप्रणाली, संचालन पद्धति और बिजनेस विजन को नज़दीक से जानने का अवसर मिला।

कार्यक्रम में VTP ग्रुप के चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर श्री विलास पालरेशा ने स्वयं उपस्थित रहकर कंपनी की 39 वर्षों की समृद्ध यात्रा, व्यवसायिक दृष्टिकोण और भावी योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि “VTP Realty केवल इमारतें नहीं बनाता, बल्कि एक सशक्त और संगठित जीवनशैली को आकार देता है।”

इस विशेष विज़िट में JBN पुणे के कई प्रमुख पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जीतो पुणे के डायरेक्टर दिलीप विनायकिया, अभिजीत डुंगरवाल, JBN पुणे के डायरेक्टर इनचार्ज संजय जैन, कन्वेनर राहुल संचेती, को-कन्वेनर राहुल मुथा और बेला मुथा, प्रेसिडेंट पराग दोशी, वाइस प्रेसिडेंट कौशल शहा, सेक्रेटरी जेसल शहा सहित अनेक उद्यमी सदस्य सहभागी हुए।

पूरे आयोजन का माहौल अत्यंत संवादात्मक, ज्ञानवर्धक और नेटवर्किंग से भरपूर रहा। प्रतिभागियों ने न केवल रियल एस्टेट इंडस्ट्री की गहराई को समझा, बल्कि एक सफल व्यवसायिक ब्रँड की बुनियाद और दृष्टिकोन को भी महसूस किया।