आवृत्ती , पुणे
← Back to Homepage

शांतीनगर सोसायटी में प. पु. जिज्ञासाजी म. सा. आदि ठाणा का भव्य स्वागत

Spread the love

पुणे : शांतीनगर सोसायटी में आज का दिन जैन समाज के लिए अत्यंत विशेष और धार्मिक उल्लास से भरा रहा, जब प. पू. कर्नाटक केशरी गणेशलालजी म. सा. की सुशिष्या प. पु. सुशील कंवरजी म. सा, प. पु. पुण्यस्मिताजी प. पु. चैतन्याश्रीजी म. सा, प.पु.जिज्ञासाजी म. सा. आदि ठाणा का समाज की ओर से भव्य स्वागत किया गया।

यह स्वागत प्रतिष्ठित उद्योगपति शेवंतीलाल लुंकड एवं पारसमलजी लुंकड परिवार की ओर से किया गया। शेवंतीलाल लुंकड प. पू. जिज्ञासाजी म. सा. के सांसारिक पिता भी हैं, जिनके द्वारा समाज सेवा एवं आध्यात्मिक योगदान की भावना को और अधिक सार्थकता मिली।

सुबह सकल जैन समाज की गरिमामयी उपस्थिति में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया, जिसमें मंगलाचरण के साथ पूज्य सांतो का अभिनंदन हुआ। इसके उपरांत पुष्करधाम में एक दिव्य प्रवचन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहाँ प. पू. म. सा. ने अपनी अमृतवाणी से उपस्थित जनसमूह को आत्मकल्याण और साधना के मार्ग पर प्रेरित किया।

उनकी वाणी से समस्त समाज मंत्रमुग्ध हो गया। इस आयोजन में सकल जैन समाज के अध्यक्ष विजयकांत कोठारी, बालासाहेब धोका, दिलीप कटारिया, अशोक सालेचा, राजकुमार लोढ़ा, अशोक लोढ़ा, पुखराज हिरण, आदेश खीवंसरा, राजमलजी भंसाली, IAS आनंद भंडारी, दिनेश ओसवाल, राजुभाई भन्साळी, महेश लुंकड, अल्केश लुंकड, श्रीपाल लुंकड, प्रमोद कांकरिया समेत अनेक प्रमुख पदाधिकारी एवं गणमान्यजनों ने उपस्थिति दर्ज कर समाज की एकता व श्रद्धा को दर्शाया।

सैकड़ों श्रद्धालु श्रावक-श्राविकाओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम की भव्यता को और भी ऊंचाइयों तक पहुंचाया। यह आयोजन जैन समाज के लिए एक आध्यात्मिक ऊर्जा और प्रेरणा का केंद्र बन गया।