आवृत्ती , पुणे
← Back to Homepage

ऑडी कार पर जीतो सदस्यों के लिए J Point की धमाकेदार डील

Spread the love

पुणे : जीतो (JITO) सदस्यों के लिए एक और शानदार सौगात सामने आई है। इस बार J Point की विशेष पहल पर ऑडी कारों पर ₹₹ 5 लाख से लेकर ₹₹ 15 लाख तक की भारी छूट वाली बल्क डील लाई गई है। यह डील विशेष रूप से जीतो मेंबर्स के लिए उपलब्ध है, जिससे देश ही नहीं बल्कि विश्वभर के जीतो सदस्य इस प्रीमियम ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।

J Point की शुरुवात करने में जीतो पुणे के वाइस चेयरमैन अजय मेहता की दूरदर्शी सोच रही है। जे पॉइंट ने इस योजना को साकार किया, जिसका सीधा लाभ आज पूरे विश्वभर के जीतो सदस्यों को मिल रहा है। इससे पहले BMW की बल्क डील भी J Point द्वारा लाई गई थी, जिसे जीतो सदस्यों से बेहतरीन प्रतिसाद मिला था।

अब ऑडी के साथ हुई इस नई डील का भव्य इनॉग्रेशन पुणे के ऑडी शोरूम में संपन्न हुआ। इस विशेष अवसर पर जीतो के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय भंडारी, जीतो पुणे के अध्यक्ष इंद्रकुमार छाजेड़, जीतो पुणे के चीफ सेक्रेटरी दिनेश ओसवाल, कोषाध्यक्ष दिलीप जैन, रुपेश कोठारी, वाइस चेअरमन चेतन भंडारी, J point चीफ सेक्रेटरी योगेश बाफना, खुशाली चोरडिया, सुजित भटेवरा, पुणे R.O.M. और Apex के पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित थे।

इस योजना को सफल बनाने में J Point डायरेक्टर अमित भटेवरा, कन्वीनर हितेश लोढ़ा व शशांक लुंकड़, साथ ही सारिका संचेती की अहम भूमिका रही, जिन्होंने पूरी योजना को कार्यरूप में परिणत किया। कार्यक्रम में J Point के अन्य कई पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिससे आयोजन को भव्यता और उत्साह मिला।

J Point ने यह भी संकेत दिया है कि भविष्य में जीतो सदस्यों के लिए ऐसे ही और भी प्रीमियम बल्क डील्स लाई जाती रहेंगी। जीतो की अपील है कि जो लोग अभी तक सदस्य नहीं हैं, वे सदस्यता लेकर इस तरह के लाभ उठाएं।

यह पहल न सिर्फ जीतो नेटवर्क को और अधिक मजबूत बना रही है, बल्कि सदस्यों के लिए व्यावहारिक और प्रभावशाली अवसर उपलब्ध कराने का एक प्रेरणादायी उदाहरण भी बन रही है।