महाराष्ट्र जैन वार्ता
पुणे : आगामी परिवर्तन चातुर्मास 2025 के अंतर्गत, उपाध्याय प्रवर परमपूज्य प्रवीणऋषीजी म.सा. का चातुर्मास इस वर्ष आदिनाथ जैन श्रावक संघ के तत्वावधान में वर्धमान प्रतिष्ठान, गंगाधाम में संपन्न होने जा रहा है।
इस चातुर्मास को अधिक प्रभावी और सफल बनाने के उद्देश्य से अर्हम विज्जा की विशेष बैठक का आयोजन आज आदिनाथ जैन स्थानक में किया गया। इस बैठक का शुभारंभ आदिनाथ स्थानक संघ के अध्यक्ष अनिल नहार की उपस्थिति में हुआ।
चातुर्मास समिति की स्वागताध्यक्ष राजश्री पारख, मधुबाला कटारिया, राणी मुनोत एवं नीना नहार ने आयोजन का कुशल संचालन करते हुए महिला वर्ग में नई चेतना जागृत करने की प्रेरणा दी। बैठक में बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं और सभी ने अर्हम विज्जा के माध्यम से चातुर्मास को आत्मिक उन्नति और सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम बनाने का संकल्प लिया।
यह चातुर्मास अध्यात्म, ज्ञान और सेवा का अनूठा संगम होगा – ऐसा विश्वास उपस्थित साधर्मिकों ने व्यक्त किया। इस वक्त दिलीप कटारिया, संजय सांखला विजय नवलखा सचिन टाटिया, अजय जैन, दीलीप बोरा, सुरेश गांधी इनकी विशेष उपस्थिति थी।
