परिवर्तन चातुर्मास 2025
महाराष्ट्र जैन वार्ता
पुणे : परिवर्तन चातुर्मास 2025 के अंतर्गत, आज आदिनाथ जैन स्थानक में एक विशेष महिला मीटिंग का आयोजन किया गया। इस बैठक में पुणे शहर की विभिन्न संस्थाओं में प्रमुख पदों पर कार्यरत जैन समाज की अग्रणी महिलाओं को आमंत्रित किया गया था।
चातुर्मास समिति की स्वागताध्यक्ष राजश्री पारख, सपना नहार, नीना नहार एवं राणी मुनोत ने इस अवसर पर सभी प्रमुख महिलाओं को परिवर्तन चातुर्मास की संपूर्ण योजना की जानकारी दी। साथ ही, प. पू. उपाध्याय प्रवर प्रवीण ऋषीजी म.सा. के सान्निध्य में आयोजित अर्हम विज्जा और अन्य विशेष आध्यात्मिक शिविरों की विस्तृत रूपरेखा भी प्रस्तुत की गई।
बैठक में उपस्थित महिलाओं ने आगामी चार महीनों तक आयोजित होने वाले प्रत्येक शिविर में अपने पूरे समूह के साथ सहभागी होने का आश्वासन दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने-अपने ग्रुप्स के लिए विशेष सत्र आयोजित करने की इच्छा भी प्रकट की, जिससे प्रत्येक महिला वर्ग तक धर्म और आत्मिक उत्थान का संदेश पहुंच सके।
इस बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं लतिका सांकला, पुष्पा कटारिया, अंकिता लोढा, स्नेहल चोरडिया, खुशाली चोरडिया, लकीशा मरलेचा, अंजली चोरबेले, सुजाता शिंगवी, आरती बोथरा, रूपाली चोरडिया, आरती शहा, अनिता चोपड़ा, सुनंदा चोरडिया, मयुरी शिंगवी और भावना सांकला।
बैठक का समापन एक सामूहिक संकल्प के साथ हुआ – इस ऐतिहासिक चातुर्मास को पुणे की महिला शक्ति एक नई ऊंचाई तक पहुंचाएगी।
