आवृत्ती , पुणे
← Back to Homepage

कोंढवा जैन श्रावक संघ द्वारा ईशापर्ल में प. पू. गुरुदेव का भव्य स्वागत

Spread the love

पुणे : परिवर्तन चातुर्मास 2025 के अंतर्गत आज सुबह प. पु. उपाध्याय प्रवीणऋषीजी म. सा. का आगमन कोंढवा जैन श्रावक संघ के क्षेत्र में अचल नगर सोसाइटी में हुआ।

यहां गुरुदेव का स्वागत संघ के अध्यक्ष दिलीप कटारिया, सेक्रेटरी अभिजीत डूंगरवाल एवं अचल नगर सोसाइटी के सदस्य और उनकी समर्पित टीम द्वारा अत्यंत भावपूर्वक किया गया। गुरुदेव के स्वागत हेतु सोसाइटी को सुंदर सजावट से सुसज्जित किया गया था। तोरण और मंगल ध्वजों के साथ समाजजनों ने जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बनाया।

इसके पश्चात कोंढवा श्रावक संघ द्वारा ईशापर्ल सोसाइटी में भी पूज्य गुरुदेव का हार्दिक स्वागत ईसापुर समिति के सदस्यों द्वारा किया गया। महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। पूज्य गुरुदेव के पावन सान्निध्य से समूचे क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ और चातुर्मास की दिशा में पुण्य आरंभ का शुभ संकेत मिला।

“गुरुदेव का आगमन – आत्मा का जागरण” इस भावना के साथ कोंढवा संघ ने परिवर्तन चातुर्मास का शुभारंभ अत्यंत गरिमामय रूप में किया।