आवृत्ती , पुणे
← Back to Homepage

ऐतिहासिक पालखी का भव्य आगमन, भावनाओं से सराबोर हुआ पुणे

Spread the love

पुणे : परिवर्तन चातुर्मास 2025 के अंतर्गत आज वर्धमान सांस्कृतिक केंद्र, गंगाधाम (शत्रुंजय मंदिर रोड) में पूज्य आचार्य सम्राट आनंदऋषिजी म.सा. की ऐतिहासिक पालखी का आगमन अत्यंत धार्मिक एवं भावनात्मक वातावरण में सम्पन्न हुआ।

इस पालखी का इतिहास लगभग वर्ष 1980 के पूर्व का है, जब प्रसिद्ध उद्योगपति सुदर्शनजी बाफना ने परम पूज्य आचार्य सम्राट आनंदऋषिजी म.सा. के लिए एक लकड़ी की पालखी का निर्माण करवाया था। विहार यात्रा के दौरान संतजन इसे अपने कंधों पर उठाकर आचार्यश्री की सेवा करते थे।

प्रारंभिक पालखी भारी होने के कारण, सुदर्शनजी बाफना ने दूसरी हल्की पालखी अर्पण की, जो बाद में श्रीरामपुर स्थित बाफना परिवार के पास श्रद्धापूर्वक सुरक्षित रखी गई। अब जीर्णोद्धार के बाद यह पालखी आनंद तीर्थ, चिचोंडी में स्थायी दर्शन हेतु रखी जाएगी।

समारोह में पालखी का विधिवत स्वागत कर बाफना परिवार ने इसे परिवर्तन चातुर्मास कमिटी और आनंद तीर्थ फाउंडेशन को सौंपा। समारोह में प. पू. प्रवीणऋषिजी म.सा. ने इस पालखी के ऐतिहासिक महत्व और इससे जुड़ी स्मृतियां सभी के साथ साझा कीं, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक भावनाओं से ओत-प्रोत हो गया।