महाराष्ट्र जैन वार्ता
पुणे : जीतो बिज़नेस नेटवर्क (JBN) के सदस्यों के लिए यह दिन प्रेरणादायी और ज्ञानवर्धक रहा। जीतो पुणे चैप्टर के चेयरमैन इंद्रकुमार छाजेड़ और चीफ सेक्रेटरी दिनेश ओसवाल के मार्गदर्शन में ए. एम. चोरड़िया वेंचर्स की विशेष इंडस्ट्रियल एवं ऑफिस विज़िट का आयोजन किया गया।
कोंढवा स्थित Chordiya Corner में आयोजित इस व्हिजिट के दौरान JBN सदस्यों को ए. एम. चोरड़िया वेंचर्स की कार्यसंस्कृति, संगठनात्मक सोच और रियल एस्टेट क्षेत्र में कंपनी की मजबूत उपस्थिति को नज़दीक से समझने का अवसर मिला।
इस अवसर पर कंपनी के एमडी एवं सीईओ नितिन चोरड़िया ने Chordiya Ventures में अब तक पूर्ण की गई योजनाओं तथा आगामी रेजिडेंशियल व कमर्शियल प्रोजेक्ट्स की संक्षिप्त एवं स्पष्ट जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में कंपनी के 1000 से अधिक फ्लैट्स विभिन्न चरणों में निर्माणाधीन हैं। व्हिजिट के दौरान ए. एम. चोरड़िया वेंचर्स की सामाजिक ज़िम्मेदारी से जुड़ी पहल ने विशेष प्रभाव छोड़ा।
कंपनी अपने कर्मचारियों को परिवार का हिस्सा मानते हुए उनके कल्याण के लिए कार्य करती है। इसी सोच के तहत प्रत्येक कर्मचारी की माताजी के खाते में हर महीने एक निश्चित राशि सीधे जमा की जाती है, जो कंपनी की मूल्य-आधारित और संवेदनशील कार्यशैली को दर्शाती है।
इस इंडस्ट्रियल व्हिजिट में वाइस चेयरमैन लक्ष्मीकांत खाबिया, नितिन चोरडिया, डायरेक्टर इंचार्ज संजय जैन, कन्वेनर राहुल संचेती, को- कन्वेनर राहुल मुथा, बेला मुथा, सचिन शहा, रितेश दर्डा, कौशल चौहान की प्रमुख उपस्थिति रही। इसके साथ ही JBN के अनेक सदस्य भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इस प्रकार की इंडस्ट्रियल व्हिजिट JBN सदस्यों को व्यवसाय की वास्तविक समझ देती हैं और दीर्घकालीन सोच को मजबूती प्रदान करती हैं। ए. एम. चोरड़िया वेंचर्स की कार्यशैली अनुशासन और गुणवत्ता का उत्कृष्ट उदाहरण है। – इंद्रकुमार छाजेड़, चेयरमैन, जीतो पुणे चॅप्टर
आज की व्हिजिट ने यह स्पष्ट कर दिया कि व्यवस्थित प्लानिंग और मूल्य आधारित निर्णय ही किसी संगठन को आगे ले जाते हैं। ए. एम. चोरड़िया वेंचर्स का मॉडल व्यावसायिक स्थिरता का अच्छा उदाहरण है। यह अनुभव सदस्यों के लिए अत्यंत उपयोगी रहा। – दिनेश ओसवाल, चीफ सेक्रेटरी, जीतो पुणे चॅप्टर
अहमदनगर के एक छोटे से गाँव से पुणे आए नितिन चोरड़िया ने डॉक्टर के क्लिनिक में कंपाउंडर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। प्रामाणिकता, निष्ठा और कड़ी मेहनत के बल पर उनका यह सफर आज सफलता के शिखर तक पहुँच चुका है। नितीनजी अपने कर्मचारी की माताजी के खाते में हर महीने निश्चित राशि सीधे जमा कराते हैं। – लक्ष्मीकांत खाबिया, वाइस चेयरमैन, जीतो पुणे चॅप्टर
हमारा मानना है कि व्यवसाय का असली मूल्य केवल निर्माण में नहीं, बल्कि उससे जुड़े लोगों के जीवन में होता है। इसी सोच के साथ हम अपने कर्मचारियों और उनके परिवारों के साथ आगे बढ़ते हैं। यही दृष्टिकोण ए. एम. चोरड़िया वेंचर्स की पहचान है। – नितिन चोरडिया, एमडी, ए. एम. चोरड़िया वेंचर्स
जब कोई संगठन अपने काम में अनुशासन और प्रक्रिया को प्राथमिकता देता है, तब उसका विकास स्वाभाविक हो जाता है। ए. एम. चोरड़िया वेंचर्स की कार्यप्रणाली में यही स्पष्ट दिखाई देता है। यह व्हिजिट सदस्यों के लिए व्यावहारिक सीख का सशक्त माध्यम बनी। – संजय जैन, डायरेक्टर इंचार्ज, JBN पुणे
यह विज़िट हमें यह समझाने में सफल रही कि ग्रोथ केवल स्केल से नहीं, बल्कि सिस्टम से आती है। नितिन चोरड़िया द्वारा साझा की गई सोच और अनुभव अत्यंत वास्तविक और प्रेरणादायी रहे। JBN सदस्यों के लिए यह एक अलग स्तर का अनुभव रहा। – राहुल संचेती, कन्वेनर, जीतो पुणे JBN

















