श्रीरामनगर में शुरू हुआ आधुनिक डायग्नोस्टिक सेंटर, सस्ती दरों पर सभी प्रकार की जाँच उपलब्ध
महाराष्ट्र जैन वार्ता
घोटी (नाशिक) : घोटी शहर के श्रीरामनगर परिसर में डायग्नोपिन की नई शाखा का भव्य शुभारंभ किया गया। इस सेंटर में सभी प्रकार के ब्लड टेस्ट अत्यंत नाममात्र शुल्क पर उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण और किफायती स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा।
डायग्नोपिन का प्रमुख उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सेवाएँ सुलभ और सस्ती दरों पर पहुँचाना है। आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में स्वास्थ्य की नियमित जाँच अत्यंत आवश्यक है। समय-समय पर जाँच कराने से भविष्य में होने वाली गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को रोका जा सकता है।
इस शुभारंभ कार्यक्रम में घोटी जैन श्री संघ के अध्यक्ष नंदकुमार शिंगवी, घोटी मा. संघपती किसनलाल पीचा, रमेशभाऊ नाहटा, उमेद पीचा, प्रकाश कुमट, ताराचंद कुमट, जयभाऊ जाधव, डॉ. राजेश लोढ़ा, डॉ. वालचंद चोरडिया, डॉ. सचिन ब्रह्मेचा, संजय अरोटे, राजेंद्र कुमट, पंकज भंडारी, सुनील धोका, दीपक चोरडिया, नीलम कुमट (वाइस चेयरमैन, घोटी मर्चेंट), डॉ. गौरव पगारिया, अभिषेक नाहटा सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पधारे सभी मान्यवरों का आभार डायग्नोपिन की ओर से सुनील पवार एवं आरोफ्ज़ मैडम द्वारा व्यक्त किया गया। डायग्नोपिन घोटी शाखा के शुभारंभ के अवसर पर 31 जनवरी तक विशेष स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत मात्र ₹ 10/- में निम्न में से कोई भी जाँच उपलब्ध कराई जा रही है – थायरॉयड (TSH), यूरिक एसिड, कोलेस्ट्रॉल, कैल्शियम, शुगर।
इस पहल से क्षेत्रवासियों को सस्ती, सुलभ और विश्वसनीय स्वास्थ्य सेवाओं का बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है।















