महाराष्ट्र जैन वार्ता
पुणे : जीतो पुणे के चेयरमैन इंद्रकुमार छाजेड एवं चीफ सेक्रेटरी दिनेश ओसवाल के मार्गदर्शन में जीतो यूथ विंग पुणे द्वारा लीजेंड्स और टाइकून्स अध्यायों के सदस्यों के साथ संयुक्त जेबीएन मीटिंग आयोजित किया गया।
इस मीटिंग का मुख्य उद्देश्य व्यापारिक नेटवर्किंग को सुदृढ़ करना था। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में हनुमंत गायकवाड़ उपस्थित रहे। उन्होंने अपने व्यवसायिक जीवन के अनुभव साझा करते हुए सफलता के लिए आवश्यक मेहनत, निरंतरता और दूरदृष्टि पर प्रकाश डाला।
मीटिंग के दौरान सभी सदस्यों ने अपना परिचय प्रस्तुत किया, जिसके पश्चात हनुमंत गायकवाड़ इन्होंने उनसे संवाद कर विभिन्न व्यापारिक अवसरों पर मार्गदर्शन प्रदान किया। यह आयोजन जीतो यूथ विंग के अध्यक्ष आकाश ओसवाल एवं मुख्य सचिव प्रणय भंडारी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के सफल संचालन में प्रणव राठौड़, निरज ओसवाल और रोहित सोलंकी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर जीतो पुणे चैप्टर के अध्यक्ष इंद्रकुमार छाजेड, उपाध्यक्ष अजय मेहता, अपेक्स डायरेक्टर राजेश सांकला तथा कोर सदस्य स्वरज पगारिया और निधि चोरड़िया भी उपस्थित रहे।
इस संयुक्त जेबीएन मीटिंग के माध्यम से सदस्यों के बीच व्यापारिक संबंध और अधिक सुदृढ़ हुए तथा नए अवसरों के द्वार खुले।




















