महाराष्ट्र जैन वार्ता
पुणे : जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) पुणे चैप्टर द्वारा 20वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में “उत्कृष्टता सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन 16 अप्रैल 2026 को अन्नाभाऊ साठे सभागृह, बिबवेवाड़ी में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के प्रतिष्ठित उद्योगपति, सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवा उद्यमियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
यह कार्यक्रम जीतो पुणे की ॲडव्हायझरी के मार्गदर्शन में जीतो पुणे के अध्यक्ष इंद्रकुमार छाजेड़, चीफ सेक्रेटरी दिनेश ओसवाल, सेक्रेटरी लक्ष्मीकांत खाबिया, खजिनदार दिलीप जैन, सह-सचिव अॅड. विशाल शिंगवी, सह-खजिनदार रूपेश कोठारी तथा फाउंडेशन डे के कन्व्हेनर विशाल चोरडिया के नेतृत्व में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया। लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से राजकुमार चोरडिया, सोशल सर्विस में अभय छाजेड़, इंडस्ट्रियलिस्ट श्रेणी में डॉ. राजेंद्र मुथा, यंग एंटरप्रेन्योर में जयेश संचेती तथा महिला उपलब्धि श्रेणी में दिना प्रकाश धारीवाल, सुनंदा मेहता एवं श्रीबाला चोरडिया को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पर्सिस्टंट सिस्टीम्स के आनंद देशपांडे थे, जिन्होंने अपने प्रेरणादायी संबोधन में उद्यमिता, प्रतिस्पर्धा और नेतृत्व के महत्व पर प्रकाश डाला। इस गरिमामय आयोजन के लिए जीतो के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय भंडारी सहित जीतो पुणे ॲडव्हायझरी के सदस्य देवीचंद जैन, विजयकांत कोठारी, अॅड. एस. के. जैन, अचल जैन, राजेश साकला, प्रकाश धारीवाल, रविंद्र साकला, नरेंद्र छाजेड़, अजय मेहता एवं चेतन भंडारी का विशेष मार्गदर्शन एवं सहयोग प्राप्त हुआ।
इस कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन अॅड. विशाल शिंगवी इन्होंने किया। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, पुरस्कार विजेताओं एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।
“जीतो पुणे द्वारा आयोजित यह उत्कृष्टता सम्मान समारोह समाज में प्रतिभाओं को पहचान देने और उन्हें प्रोत्साहित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे आयोजन न केवल उद्यमियों को प्रेरित करते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक सोच और विकास की भावना को भी सशक्त बनाते हैं।” – अॅड. एस. के. जैन, जीतो ॲडव्हायझरी
“जीतो केवल एक संगठन नहीं, बल्कि उद्यमिता, सेवा और नेटवर्किंग का सशक्त मंच है। इस प्रकार के उत्कृष्टता सम्मान समारोह से समाज में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा मिलता है और नए उद्यमियों को प्रेरणा मिलती है कि वे अपने कार्यक्षेत्र में उच्चतम शिखर तक पहुंचें।” – विजय भंडारी,राष्ट्रीय अध्यक्ष, जीतो
“किसी भी उद्योग में असली प्रतिस्पर्धा 3 कंपनियों के बीच होती है और वही मिलकर लगभग 70% बाजार पर कब्जा करती हैं। इसलिए व्यवसाय शुरू करने का लक्ष्य केवल उसे चलाना नहीं, बल्कि पहले स्थान तक पहुंचना होना चाहिए। जीतो पुणे द्वारा इस प्रकार का आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और प्रेरणा का संचार करता है, जो नई पीढ़ी को आगे बढ़ने की दिशा देता है।” – आनंद देशपांडे, मुख्य अतिथि, पर्सिस्टंट सिस्टीम्स
“मैंने कभी किसी पुरस्कार के लिए काम नहीं किया, हम अपना कार्य करते रहे। लेकिन जीतो जैसी संस्थाएं हमारे कार्यों को देखती रही और आज उन्होंने हमें इस अवॉर्ड से सम्मानित किया है, इसके लिए मैं उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।” – राजकुमार चोरडिया, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
“मेरे ससुरजी श्री. रसिकलालजी धारीवाल इन्होंने JATF की सोच जीतो को दी। जब भी JATF का रिजल्ट आता है तब हमें उनके इस व्हीजन पर गर्व होता है। फूड बैंक की वजह से हमें हर महीने ज़रूरतमंद भाइयों के लिए सेवा करने का अवसर मिल रहा है।” – दिना धारीवाल, महिला उपलब्धि सम्मान
















