आवृत्ती , पुणे
← Back to Homepage

महासाध्वी, उपप्रवर्तिनी प. पु. सुमनप्रभाजी “ खान्देश-रत्ना” उपाधी से सन्मानित

maharashtra jain warta • Maharashtra Jain Warta, MJW - Social News, MJW Daily News(Post Slider), Other, People, Social • January 19, 2024
Spread the love

आकुर्डी : आकुर्डी-निगडी-प्राधिकरण श्री संघ की ओर से संय्यमी जीवन के ५१ वर्ष पुरे होने के सुअवसर पर द्वारा महासाध्वी प. पु. सुमनप्रभाजी म. सा. को “खान्देश-रत्ना” इस उपाधि से आदर की चादर प्रदान कर मान्यवरों के उपस्थिति में नवाज़ा गया। महासाध्वी प. पु. सुमनप्रभाजी म. सा को आदर की चादर संघ की सदस्या रत्नमाला छाजेड , अरुणा बोरा, गुलाबबाई मुथा , ज्योत्सना मुथा, छाया मुनोत, सरला गांधी, मंजु संचेती, रेश्मा मुथीयान, साधना खिंवसरा, शशिकला बाबेल, स्मिता राका, सुनंदा लोढा द्वारा प्रदान की गयी। संघके पुर्व एवं वर्तमान विश्वस्तोके उपस्थिति में यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। स्वर्ण श्री जी ने इस आकस्मिक उपहार प्रति आनंद व्यक्त कर श्री संघ को धन्यवाद दिये। संघपती सुभाष ललवाणी ने महाराज के संय्यम यात्रा का एवं जीवन शैली पर अपने भाव रखे। उपप्रवर्तिनी जी के महामांगलीक से समापन हुआ!