दानवीर प्रकाशजी धारीवाल ने दीया दान: रसिकलालजी धारीवाल है इसके मुख्य दाता
महाराष्ट्र जैन वार्ता : अभिजित डुंगरवाल
पुणे : दानवीर प्रकाशजी, दीनाजी, साक्षीजी, आदित्यजी धारीवाल इनके परीवार की औरसे श्री आर.एम.डी आयुर्वेद कॉलेज और अस्पताल को बहोत बडी दान राशी घोषीत की गयी है।
गिरिविहार संस्था प्रेरक प. पु. आचार्य श्री विजय हेमप्रभसूरीश्वरजी म. सा. प्रेरित ओर गच्छाधिपति युवा आचार्य भगवंत श्री विजय विज्ञानप्रभसूरीश्वरजी म. सा. के मार्गदर्शन में, प्रभव हेम कामधेनु गिरिविहार ट्रस्ट, पालीताना, संचालित श्री आर.एम.डी आयुर्वेद कॉलेज और अस्पताल, वाघालधरा, वलसाड, (गुजरात) संस्था को यह दान दीया है।
यह संस्था न केवल गुजरात में, बल्कि पूरे भारत में प्रमुख आयुर्वेद कॉलेज और कैंसर हॉस्पिटल बनाने में गिरिविहार संस्था के माननीय ट्रस्टी और मुख्य दाता रसीकलालजी धारीवालजी का योगदान महत्वपूर्ण रहा है।
उन्हीं की राह पे चलते हुए इस संस्था को ट्रस्टी के रूपमें श्रीमान प्रकाशजी धारीवाल सतत प्रोत्साहन देते है। उनके इस दान की वजह से श्री आर.एम.डी आयुर्वेद कॉलेज और हॉस्पिटल के सेवा के कार्यों को और बल मिलेगा।
आपको यह बताते हुए अत्यधिक ख़ुशी होती हैं की आजु बाजू के कई छोटे गाँव और नज़दीक के शहर से ही नहीं भारत भर और दुनिया भर से मरीज यहा अपना इलाज कराने आते है, जिसकी फी नाम मात्र ली जाती है। इन्हें और अधिक अच्छी सुविधा का लाभ मिलेगा। यह जानकारी इस संस्था के मुख्य ट्रस्टी कांतीलालजी ओसवाल ने दी।
