महाराष्ट्र जैन वार्ता
पुणे : श्री वर्धमान जैन श्रावक संघ आकुर्डी- निगडी- प्राधिकरण के प्रांगण मे राजस्थान सिंहनी उपप्रवर्तिनी संथारा साधिका प. पु. श्री चारित्र्यप्रभाजी एवं उपप्रवर्तिनी डॉ.दर्शनप्रभाजी म.सा. की सुशिष्याएं डॉ. राजश्रीजी म.सा., डॉ.मेघाश्रीजी म.सा., साध्वी समिक्षाश्री जी म.सा., साध्वी ज़िनाज्ञाश्रीजी म. सा. आदि ठाणा ४ का बडे धुमधामके साथ श्रावक अशोक सागर तातेड के सागर बंगले से प्रारंभ हुआ। जुलुस के साथ आकुर्डी स्थानक भवन मे महासाध्वीयोंका ठिक ९:३० बजे आगमन हुआ।
श्री संघ के औरसे संघाध्यक्ष सुभाष ललवाणी एवं सभी विश्वस्तोने महासाध्वीयोंका एवं समाज के सभी महानुभावोंका, धर्मप्रेमी परिवारोंका एवं युवा युवतीयोंका हार्दिक स्वागत किया।
इस मंगलमय प्रवेश के शुभ अवसरपर अशोक पगारीया, सागर साखला, दर्शना तलेसरा, राजेंद्र लुंकड, रवींद्र लुंकड, मनिषा लुंकड, उमेश पाटील, श्रेयांस पगारीया, दिलीप भंसाली, सुरेश धाडीवाल, राजेंद्र जैन, दिलीप नहार, नंदलाल लुणावत, राजेंद्र बांठीया, राजेंद्र चोरडीया, प्रकाश भंडारी, अशोक बागमार, प्रकाश कटारिया, सतीश मेहेर, आदि मान्यवर एवं विविध संघके पदाधिकारी उपस्थित थे।
शारदा चोरडीयाने मंच संचलन किया, शारदा नहार ने स्वागतपर गीत रखा, प्रकाश मुनोत, राहुल पारखने सम्मान में एक स्तवन रखा। पुर्वाध्यक्ष जवाहर मुथा ने आभार प्रदर्शन किया। मंगलाचरण, प्रवचन, महामांगलीक से प्रवेश समारोह का समापन हुआ।
