आवृत्ती , पुणे
← Back to Homepage

प. पू. डॉ. गौतममुनिजी म. सा. (प्रथम) का स्वर्ण दीक्षा महोत्सव का आयोजन

Spread the love

पुणे : पुणे की पुण्यधरापर उपाध्याय प.पू. डॉ. गौतममुनिजी म.सा. (प्रथम) का स्वर्ण दीक्षा महोत्सव भव्य रूप से आयोजित किया जा रहा है। यह विशेष धार्मिक समारोह रविवार, 9 फरवरी 2025 को सुबह 9:00 बजे वर्धमान सांस्कृतिक केंद्र, गंगाधाम-शत्रुंजय रोड पर संपन्न होगा। इस महोत्सव का आयोजन श्री श्वेतांबर स्थानकवासी जैन सकल संघ, पुणे जिल्हा द्वारा किया जा रहा है।

यह महोत्सव श्रमण संघीय जैन दिवाकरीय मेवाड़ भूषण गुरुदेव प. पू. श्री प्रतापमलजी म. सा. के सुशिष्य उपाध्याय प. पू. डॉ. गौतममुनिजी म. सा. के 50वें दीक्षा दिवस के शुभ अवसर पर मनाया जा रहा है।

शनिवार, ८ फरवरी २०२५ को सुबह ७:१५ बजे साळवे गार्डन से वर्धमान सांस्कृतिक केंद्र तक मंगल प्रवेश यात्रा निकाली जाएगी। पुणे में पहली बार सामायिक वेशभूषा में ‘चलो त्यागीबन गुरु के संग’ विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

रविवार, ९ फरवरी २०२५ को सुबह 8:45 बजे सुधर्मा सभा का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस भव्य समारोह के स्वागताध्यक्ष विनोद मांडोत, गौतम प्रसादी के लाभार्थी रमणलाल लुंकड, धर्मसभा मंडप के लाभार्थी रसिकलाल, नहार हैं।

बस सेवा के लाभार्थी राजेश नहार, प्रभावना के लाभार्थी कुमुद ग्रुप, पुणे हैं। इस कार्यक्रम के समारोह अध्यक्ष प्रकाश धारीवाल, मार्गदर्शक रमनलाल लुंकड, संस्थापक अध्यक्ष विजयकांत कोठारी, अध्यक्ष पोपटलाल ओस्तवाल, कार्याध्यक्ष विलास राठोड, उपाध्यक्ष बाळासाहेब धोका, शांतीलाल बोरा, मोहनलाल संचेती, सुरेश वडगांवकर, हेमंत सांकला, महामंत्री अनिल नहार, खजिनदार प्रमोद लुंकड, सहमंत्री नितीन बेदमुथ्था इन्होने सकल जैन समाज की और से इस कार्यक्रम के लिए बड़ी संख्या में उपस्थित रहने का आवाहन किया है।