आवृत्ती , पुणे
← Back to Homepage

811 रक्तदाताओं के साथ बाणेर में बना नया इतिहास

Spread the love

पुणे : 6 अप्रैल 2025, रविवार को पुणे के बाणेर में औंध, बाणेर, बालेवाडी, पाषाण, पिंपळे निलख जैन सकल संघ (ABBPP) द्वारा आयोजित भव्य रक्तदान शिविर ने सेवा, समर्पण और एकता का नया अध्याय लिखा। रामनवमी, विश्व स्वास्थ्य दिवस और भगवान महावीर जन्मकल्याणक जैसे पावन पर्वों के त्रिवेणी संगम पर आयोजित इस शिविर में समाज के सभी वर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

इस आयोजन की सफलता में सुनील नहार, सचिन नहार, रविंद्र लुंकड, नितिन बांठिया, दीपक बांठिया, अमित संचेती, संतोष शिंगवी, कुणाल चोरडिया, आदित्य गादिया, धीरज कोठारी, आनंद कांकरीया, भारत बोरा, नितिन जैन, पारस कटारिया तथा ABBPP संघ के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का अथक परिश्रम उल्लेखनीय रहा।