आवृत्ती , पुणे
← Back to Homepage

गौतम निधी फाउंडेशन द्वारा नगर रोड क्षेत्र में सायक्लोन आयोजन

Spread the love

पुणे : प. पू. उपाध्याय प्रवीणऋषिजी म. सा. की प्रेरणा से शुरू हुई गौतम निधी की बीज आज एक वटवृक्ष का रूप ले चुकी है। हजारों साधर्मी जैन बंधु इस योजना से लाभान्वित हो रहे हैं। परिवर्तन चातुर्मास 2025 के अंतर्गत गौतम निधी फाउंडेशन पुणे ने 25,000 नए घरों को गौतम निधी से जोड़ने का संकल्प लिया है।

इसी क्रम में आज नगर रोड, उरुळीकांचन, रांजणगांव क्षेत्र के गौतम निधी के पदाधिकारियों द्वारा संकलन एवं नवीन कलश वितरण कार्यक्रम का आयोजन वर्धमान संस्कृतिक केंद्र में किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य अधिकाधिक लोगों को गौतम निधी के माध्यम से सेवा,शिक्षा,विकास की सुरक्षा प्रदान करना था।

इस कार्यक्रम का आयोजन गौतम निधी फाउंडेशन वडगांव शेरी, नगर रोड, उरुळीकांचन की ओर से किया गया, जिसमें महावीर नहार, किरण बोरा, चंद्रकांत पगारिया, अनिल नहार, दिलीप कटारिया, गौतम नाबरीया, राजेंद्र मुनोत, सिद्धार्थ भटेवरा, संतोष ललवाणी, नितीन संकलेचा, पवन भंडारी, रोहिदास भन्साळी, हर्षद गेलडा, ललित बोथरा, प्रितेश सुराणा, मनोज धोका समेत गौतम निधी के अनेक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभाग लिया। यह आयोजन गौतम निधी की सेवा भावना और सामाजिक प्रतिबद्धता का एक प्रेरणादायी उदाहरण बन गया है।