आवृत्ती , पुणे
← Back to Homepage

JBN मीट में 11.60 करोड़ का बिजनेस संपन्न

Spread the love

पुणे: जीतो पुणे चैप्टर के चेयरमैन इंद्रकुमार छाजेड़, चीफ सेक्रेटरी दिनेश ओसवाल इनके कुशल मार्गदर्शन में होटल ग्रैंड शेरेटोन में 30 जुलाई को JBN की विशेष बिजनेस मीट भव्य रूप से संपन्न हुई।

इस मीट में JBN मेंबर्स के बीच कुल 11 करोड़ 60 लाख का व्यवसाय संपन्न हुआ, साथ ही 45 रेफरल्स का आदान-प्रदान किया गया। कार्यक्रम में सेक्रेटरी जीतो पुणे JBN लक्ष्मीकांत खाबिया, जीतो पुणे डायरेक्टर अभिजीत डुंगरवाल, उमेश बोरा, आनंद चोरडिया, JBN पुणे डायरेक्टर इनचार्ज संजय जैन, JBN पुणे के कन्वेनर राहुल संचेती, को-कन्वेनर बेला मुथा, सेक्रेटरी कुशल चौहान, रितेश दर्डा सहित अनेक सदस्य विशेष रूप से उपस्थित थे। प्रग्या खींवसरा ने प्रभावशाली बिजनेस प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया।

मीट का मुख्य आकर्षण रहे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. पंकज जैन, जिन्होंने “छोटी सोच से छुट्टी – Time to Think Big and Bold” विषय पर एक प्रभावशाली और प्रेरणादायक सेशन दिया। उन्होंने बिजनेस में बड़े सपने देखने, साहसी नेतृत्व अपनाने, टेक्नोलॉजी और सिस्टम के सहारे बिजनेस स्केल करने तथा अपनी सफलता को भारत के उज्ज्वल भविष्य से जोड़ने पर जोर दिया।

उनका यह सेशन सभी मेंबर्स के लिए अत्यंत प्रेरणादायक साबित हुआ और उन्हें अपने व्यापार में नई दृष्टि और ऊर्जा प्रदान की। मीटिंग के दौरान व्यापारिक सहयोग, नेटवर्किंग के नए अवसर और एक-दूसरे की ग्रोथ में भागीदारी को लेकर सार्थक चर्चा हुई। इस भव्य आयोजन ने JBN पुणे की व्यापारिक एकजुटता और आपसी सहयोग की भावना को और मजबूत किया।