आवृत्ती पुणे
← Back to Homepage

परिवर्तन चातुर्मास 2025 : संवसरी महापर्व के द्वितीय दिन लाभार्थियों का सन्मान

Spread the love

पुणे : परिवर्तन चातुर्मास 2025 के अंतर्गत आयोजित संवसरी महापर्व के द्वितीय दिन एक भव्य सन्मान समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर 2025 के लाभार्थी मनोज छाजेड परिवार, ललीत जैन परिवार, दिपक लुंकड परिवार ओर राजेश कोचेटा परिवार इनका परिवर्तन चातुर्मास समिति एवं आदिनाथ जैन श्रावक संघ की ओर से विशेष सन्मान किया गया।

समाजहित में दिए गए सहयोग का महत्व अपार है। धर्म, संस्कृति और सेवा के कार्यों में दान सदैव से हमारी परंपरा की धरोहर रहा है।

संवसरी महापर्व के द्वितीय दिन लाभार्थियों द्वारा दिया गया सहयोग न केवल चातुर्मास की ऐतिहासिक यात्रा में मील का पत्थर है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्वरूप भी रहेगा।

दिन के इस सहयोग ने आयोजन को भव्यता प्रदान की और समाज में त्याग, सेवा व एकता का संदेश प्रकट किया।