JSGIF एवम् महाराष्ट्र रीजन तथा पुणे परिवार का सहयोग
महाराष्ट्र जैन वार्ता
पुणे : पर्युषण महापर्व २०२५ के पावन अवसर पर जैन सोशल ग्रुप पुणे मार्केटयार्ड द्वारा तथा JSGIF, महाराष्ट्र रीजन एवं पुणे परिवार के सहयोग से महावस्त्रदान अभियान का शुभारंभ किया गया।
पिछले चार वर्षों से निरंतर चल रहे इस सामाजिक अभियान के अंतर्गत पुणे शहरवासियों से प्राप्त योग्य एवं उपयोगी वस्त्र जरूरतमंद परिवारों तक पहुँचाए जाते हैं। समाजसेवा, सहकार और परोपकार की इस प्रेरक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी २० अगस्त से २९ अगस्त २०२५ तक वस्त्रदान अभियान का आयोजन किया गया है।
इस अभियान के लिए पुणे शहर के विभिन्न ठिकानों पर वस्त्र संग्रह केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें वर्धमान सांस्कृतिक केंद्र (गंगाधाम-शत्रुंजय रोड), महावीर प्रतिष्ठान, श्री आदिनाथ जैन स्थानक, आनंद दरबार (दत्तनगर) एवं बीबवेवाडी जैन स्थानक( यश लॉन्स) प्रमुख केंद्र हैं।
पुणे जैन समाज के सैकड़ों स्वयंसेवक इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। श्रद्धालुओं और दाताओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता से यह महावस्त्रदान अभियान पुणे शहर में समाजसेवा की एक प्रेरणादायी मिसाल बन चुका है।
इस समय प.पू. दक्षीण ज्योती, आदर्शज्योतीजी म.सा. आदी ठाणा 3, आदिनाथ संघ के अध्यक्ष अनिल नहार, चातुर्मास समिती अध्यक्ष सुनील नहार, राजश्री पारख, विजय भंडारी, मनोज छाजेड, महाराष्ट्र रिजन दान उत्सव समिती कव्हेनर सचिन टाटिया, संदीप खींवसरा, विजय नवलाखा, भरत चंगेडिया, संजय सांकला, मनोज नवलाखा, जिनूभाई लोढा, राजेंद्र मुथा, किशोर भळगट, वैभव संघवी, राजेश भंडारी, आनंद मुथ्था, अंकिता लोढा, पूनम ओसवाल इनकी प्रमुख उपस्थिती थी।
