धर्म, श्रद्धा और सेवा का संगम : 1000 से अधिक भाविकों की ऐतिहासिक उपस्थिति
महाराष्ट्र जैन वार्ता
पारगांव : वात्सल्य वारिधि प. पू. प्रकाशकंवरजी म. सा. की प्रेरणा से पारगांव में नवनिर्मित स्व. सौ. कमलाबाई रसिकलालजी धारीवाल जैन स्थानक का भव्य उद्घाटन दानशूर उद्योगपति प्रकाशजी धारीवाल एवं उनकी धर्मपत्नी दिनाजी धारीवाल के करकमलों द्वारा विधिवत किया गया।
यह समारोह प. पू. प्रतिभाकुंवरजी म. सा. आदि ठाणा, प. पू. सिद्धिसुधाजी म. सा. आदि ठाणा, प. पू. कुसुमकंवरजी म. सा. आदि ठाणा तथा प. पू. जयश्रीजी म. सा. आदि ठाणा के पावन सानिध्य में संपन्न हुआ।
इस धार्मिक एवं ऐतिहासिक आयोजन में 1000 से अधिक श्रद्धालु भाविकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान जैन स्थानक निर्माण में सहयोग देने वाले सभी दानदाताओं का सार्वजनिक रूप से सम्मान कर उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।
समारोह में दिनेश राठोड, प्रकाश बोरा, महावीर अब्बड, नितिन लोढा, माजी आमदार राहुल मोटे, विलास राठोड, अनिल नाहर, अशोक जैन, अनिल भन्साळी, मनोज छाजेड़, रोशन लोढा, रसिकलाल नाहर सहित सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक क्षेत्र के अनेक गणमान्य अतिथि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इस सफल आयोजन को संपन्न कराने में परगांव जैन श्रावक संघ के अध्यक्ष ताराचंद डुंगरवाल के साथ महावीर चोरडिया, हर्षल बोरा, प्रदीप नाहटा, अनिल नाहटा, अनिल डुंगरवाल, महावीर डुंगरवाल, अनिल चोरडिया, विट्ठलदास सुराणा, डॉ. रायचंद बोरा, अभय बोरा, सुदर्शन नाहटा, मंगेश सुराणा, राजू बोरा, मयूर नाहटा, सुनील नाहटा, रोनक नाहटा, निखिल बोरा, अक्षय चोरडिया, ऋषभ नाहटा का सराहनीय योगदान रहा।
पूरे कार्यक्रम में अनुशासन, भक्ति एवं सामाजिक एकता की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली। कार्यक्रम का सूत्रसंचालन अभिजीत डुंगरवाल ने किया।















